{"_id":"6244be9d64a9ce0e363569ed","slug":"revealed-in-the-post-mortem-report-rizwan-was-killed-by-strangulation-lakhimpur-news-bly4797874167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, गला दबाकर हुई थी रिजवान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, गला दबाकर हुई थी रिजवान की हत्या
विज्ञापन
रिजवान (फाइल फोटो)
पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
मोहल्ला शेख सराय में मंगलवार को प्रेमिका के घर फंदे से लटकता मिला था युवक का शव
खीरी टाउन। मोहल्ला शेख सराय में मंगलवार की शाम करीब सात बजे 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में प्रेमिका के घर में फंदे से लटका मिला था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज ली है।
खीरी कस्बे के मोहल्ला शेख सराय निवासी इरफान का 25 वर्षीय पुत्र रिजवान का पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग था। मंगलवार की रात करीब आठ बजे प्रेमिका के घर में रिजवान का शव फंदे से लटका मिला था। इससे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। परिजन रिजवान को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने रिजवान को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृत्यु का कारण जानने के लिए प्रेमिका के घरवालों से पूछताछ की। हालांकि प्रेमिका के घर पर युवती और उसकी मां मौजूद है। बाकी लोग फरार हैं। सुरक्षा के लिहाज से प्रेमिका के आवास के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस ने मृतक के पिता इरफान की तहरीर पर प्रेमिका के पिता, मां और दो चचेरे भाई सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजन ने युवक को मारकर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।
बुधवार को दोपहर में जैसे ही रिजवान का शव उसके घर पर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। उसके शव को देखने के लिए मोहल्ले में भारी भीड़ जमा हो गई। देर शाम को शव का अन्तिम संस्कार कर दिया गया। खीरी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक रिजवान के पिता इरफान की तहरीर पर प्रेमिका इन्नमा, पिता अकरम, मां असमा और उसके दो चचेरे भाई आसिफ, शरिफ पर हत्या का मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेजा जाएगा।