फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Respect talents

प्रतिभाओं का सम्मान

Mon, 21 Dec 2015 07:10 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 21 Dec 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
Respect talents
भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस मौके पर प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रोफेसर जेवी वैशम्पायन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर जेवी वैशम्पायन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद एनसीसी की छात्राओं ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया। यहां प्रतिभा अलंकरण समारोह में वर्ष 2014 में महाविद्यालय की सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार स्नातक स्तर पर कुमारी शुभ्रा मिश्रा तथा परास्नातक स्तर पर कु.मीना कुमारी और खुशनसीब को दिया गया।
विज्ञापन

सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं में बीए की रिचा गुप्ता, एमए हिंदी में खुशनसीब और एमए संस्कृत में रुपल को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। बीएस में विषयवार सर्वाधिक अंक पाने के लिए रिचा गुप्ता को अर्थशास्त्र और चित्रकला में, शिल्पी देवी को हिंदी साहित्य में, सौम्या अवस्थी को अंग्रेजी साहित्य में, आयुषी शेखर को मनोविज्ञान में, खुशबू शुक्ला को संगीत गायन में, दर्शन शास्त्र में प्रियंका को, श्वेता तिवारी को राजनीति विज्ञान में, रचना गुप्ता को संस्कृत में, नेहारानी पांडे को हिंदी भाषा में, तन्वी सैनी को राजनीति में और अंगेजी भाषा में साहे नूर को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमए में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए एमए पूर्वार्द्ध प्रथम प्रश्नपत्र में अन्नू मिश्रा को, पंचम प्रश्नपत्र लोक साहित्य में शालिनी गौतम को, एमए उतरार्द्घ हिंदी में द्वितीय प्रश्नपत्र काव्यशास्त्र में खुशनसीब को तथा एमए उत्तरार्द्ध संस्कृत में रुपल को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।
इस मौके पर कुलपति जेवी वैशम्पायन ने शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। प्रोफेसर रानू उनियाल ने कहा यहां ऊर्जा का अथाह भंडार है। प्रोफेसर अवधेश मिश्रा ने साहित्य, और कला की समृद्धि को रेखांकित किया। प्राचार्य डॉ.निरुपमा अशोक, प्रोफेसर अशोक अवस्थी सहित तमाम लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

 दीप्ति पत्रिका का विमोचन किया गया और शशिप्रभा वाजपेयी ने गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाओं में डा.पुष्पा मलिक, डा.मनोरमा, सिन्हा, अन्नपूर्णा गुप्ता, डा.बीनारानी गुप्ता सहित तमाम अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed