फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Reservation list grew over the brooch

आरक्षण सूची को लेकर धुकधुकी बढ़ी

Sun, 30 Aug 2015 07:22 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Aug 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
एक तरफ ग्राम पंचायतों की अनन्तिम आरक्षण सूची को लेकर उम्मीदवारों की धुकधुकी बढ़ी हुई है तो वहीं दूसरी ओर प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। उम्मीदवारों के साथ-साथ इस सूची पर कई राजनीतिक दलों की भी नजरें टिकी हुई हैं। सभी मनमाफिक आरक्षण की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऐसे में प्रशासन भी सूची प्रकाशन में जल्दबाजी करने से बच रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगर सोमवार को सूची का प्रकाशन नहीं हुआ तो मंगलवार को सूची प्रकाशित की जा सकती है।
विज्ञापन

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक अनन्तिम आरक्षण सूची के प्रकाशन की तिथि 31 अगस्त से दो सितंबर के बीच है। ऐसे में जल्दबाजी करना ठीक नहीं है। प्रशासन नहीं चाहता कि आरक्षण सूची प्रकाशित होने के बाद किसी तरह की कोई अड़चन या सवाल सामने आए। इसी बीच जिले के दो आला अधिकारियों की व्यस्तता को लेकर भी आरक्षण सूची का प्रकाशन एक दिन और टलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अनन्तिम आरक्षण सूची के प्रकाशन के लिए प्रशासन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिन ग्राम पंचायतों में आरक्षण लागू किया जाना है वहां राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया है।
विज्ञापन

जनसामान्य की सुविधानुसार बनेंगे पोलिंग बूथ
जिले में कई ऐसे मतदान केंद्र हैं, जहां 10 से 12 पोलिंग बूथ बने हुए हैं। इन बूथों पर पहुंचने के लिए मतदाताओं को कई किलोमीटर की दूरी तय करनी है। प्रशासन अब ऐसे पोलिंग बूथों को मतदाताओं की संख्या के अनुपात में करने की तैयारी कर रहा है। इससे जनसामान्य को भी परेशानी न हो और लोग आसानी से अपना वोट डाल सकें। एडीएम एसपी सिंह ने रविवार को निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया और वहीं बैठकर पोलिंग बूथों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। सदर ब्लाक, मितौली, बेहजम, नकहा सहित कई ब्लाकों में ऐसे मतदान केंद्र अधिक संख्या में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed