{"_id":"65f499c4552bb974db07db14","slug":"report-on-sugarcane-general-manager-and-security-officer-of-gularia-sugar-mill-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-116163-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गुलरिया चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक व सुरक्षा अधिकारी पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गुलरिया चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक व सुरक्षा अधिकारी पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बिजुआ। गुलरिया चीनी मिल के यार्ड में गन्ना किसान 20 वर्षीय आशीष कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने मिल के गन्ना महाप्रबंधक और मुख्य सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद परिजनों ने आशीष का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव रायपुर निवासी आशीष कुमार बुधवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर गुलरिया चीनी मिल गए थे। जहां संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई थी। परिजनों ने आशीष की मौत के लिए मिल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। परिजनों के रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही आशीष का अंतिम संस्कार करने की बात कहने से पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे।
मामले की जानकारी होने के बाद गोला सीओ जहेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। कई थानों की पुलिस भी बुला ली गई। इससे रायपुर गांव छावनी में तब्दील हो गया था। पूरी रात मान मनौव्वल होती रही लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार और मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्रीनिवास कापरी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली। इसके बाद परिजनों ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे आशीष का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि आशीष की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्रीनिवास कापरी मौके पर गए थे। उन्होंने आशीष को एंबुलेंस से बिजुआ अस्पताल भेजा था, जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया था।