फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Report on four in the case of youth's murder, all arrested

युवक की हत्या के मामले में चार पर रिपोर्ट, सभी गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Report on four in the case of youth's murder, all arrested
पुलिस गिरफ्त में हत्या आरोपी - फोटो : LAKHIMPUR
महेवागंज/सुंदरवल (लखीमपुर खीरी)। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव श्रीनगर में मंगलवार शाम युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की बड़ी बहन की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त असलहा भी बरामद करने का दावा किया है। बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, अदालत ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

श्रीनगर गांव निवासी मिश्री लाल यादव का पुत्र माता प्रसाद (30) गांव में ही रिश्तेदार के घर रह रही पत्नी पारुल को बुलाने पहुंचा था। पत्नी के जाने से मना करने पर कहासुनी हो गई थी। आरोप है विवाद बढ़ने पर अतुल और लल्लूराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर माता प्रसाद को तमंचे से गोली मार दी। सीने में गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। परिजन घायल माता प्रसाद को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सूचना पर पहुंचे सीओ धौरहरा आरके वर्मा और प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने मौका मुआयना किया। मृतक की बहन मैलानी के कुकरा गांव निवासी श्यामा देवी की तहरीर पर पुलिस ने अतुल, लल्लूराम, त्रिभुवन, और अनुराग समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसपी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार देर रात सभी आरोपियों को धर दबोचा। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की बहन श्यामा देवी की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या, मारपीट, आर्म्स एक्ट, बलवा सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मुख्य हत्यारोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया है। गांव में तनाव जैसी कोई बात नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरके वर्मा, सीओ धौरहरा
ये है पूरा मामला
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी माताप्रसाद करीब तीन साल पहले मजदूरी करने हरिद्वार गया था। वहां उसे एक शादीशुदा महिला से प्रेम हो गया। इस बीच महिला को वह गांव लेकर आ गया था। महिला के एक बच्ची थी। तब से दोनों पति पत्नी के रूप में साथ रह रहे थे। करीब पंद्रह रोज पहले पुलिस ने माता प्रसाद का आर्म्स एक्ट में चालान भेजा था। जेल जाने से पहले युवक पत्नी व बच्चों को गांव के ही रिश्तेदार और दोस्त अतुल पुत्र लल्लूराम के घर छोड़ आया था। जमानत के बाद युवक पत्नी को बुलाने दोस्त के घर गया। आरोप है पत्नी ने युवक के साथ जाने से मना कर दिया। इस पर दोस्त और उसके घर वालों से युवक का खूब विवाद हुआ था। मंगलवार को बिरादरी की पंचायत हुई। इसमें भी महिला पति के साथ जाने को राजी नही हुई। इस पर शाम को फिर विवाद हो गया। आरोप है कि रोज-रोज की चिकचिक से तंग आकर अतुल और उसके घर वालों ने माता प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी।
बहन बोली-हमलावरों ने घसीट कर पीटा और गोली मार दी
घटना के समय गांव में तमाम लोग मौके पर मौजूद थे। हमलावरों के गुस्सा देख किसी की भी हिम्मत नही हुई कि युवक को कोई बचा ले। मृतक की बड़ी बहन श्यामा देवी ने बताया कि भाई माता प्रसाद शाम छह बजे घर के बाहर खड़ा था। पड़ोसी अतुल, पिता लल्लू राम और दो अन्य लोगों के साथ आया। हमलावरों को अपनी तरफ आता देख माता प्रसाद घर के अंदर जाने लगा। आरोपियों ने उसे घसीट लिया और जमकर पिटाई की। इस पर वह और छोटी बहन सरोजनी ने भाई को बचाने की कोशिश की। छोड़ देने की मिन्नत की। हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। बहनों ने बताया कि हमलावर भाई को घसीटते हुए घर के पीछे सौ मीटर दूर रास्ते पर ले गए और पहले ताबड़ तोड़ फायर कर दहशत फैलाई, फिर भाई के सीने में गोली मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

दूसरे दिन गांव से नदारद रही पुलिस
श्रीनगर गांव में सरेशाम हुई हत्या के बाद रात को फूलबेहड़ और सुंदरवल चौकी पुलिस को तैनात कर दिया गया था। घटना के दूसरे दिन बुधवार को गांव में कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed