फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Report on four in case of attack on BJP leader

भाजपा नेता पर हमले के मामले में चार पर रिपोर्ट

Mon, 26 Jul 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Report on four in case of attack on BJP leader
निघासन। ढखेरवा चौराहे पर शनिवार रात भाजपा कार्यकर्ता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता बढ़हिन पुरवा निवासी बलराम जायसवाल पर दो बाइक पर सवार चार लोगों ने शनिवार रात उस वक्त हमला कर दिया था जब वह अपनी दुकान बंद करके घर जाने की तैयारी में थे। हमलावरों ने पहले केबल से कई वार किए थे, उसके बाद फायर भी किया था। मामले में पुलिस ने रातभर संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापामारी की थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि बलराम जायसवाल की तहरीर पर हरिश्चंद्र निवासी जम्हौरा कोतवाली निघासन, गुड्डू निवासी कंचनपुर कोतवाली धौरहरा समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने हरिश्चंद्र और गुड्डू को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता से मिलने घर
पहुंचे धौरहरा विधायक
शनिवार को ढखेरवा में भाजपा कार्यकर्ता बलराम जायसवाल पर हुए हमले के बाद रविवार को धौरहरा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी उनके घर पहुंचे। विधायक ने कार्यकर्ता से घटना की पूरी जानकारी ली। घटना को लेकर इलाकाई लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed