फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Report filed against three in Talib Baba suicide case

Lakhimpur Kheri News: तालिब बाबा आत्महत्या प्रकरण में तीन के विरुद्ध रिपोर्ट

Sat, 25 Oct 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Report filed against three in Talib Baba suicide case
सिंगाही। कस्बे के वार्ड नंबर तीन में तालिब बाबा के आत्महत्या प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस पर तहरीर में हेराफेरी कर एक व्यापारी नेता को बचाने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिला बागपत के गौसपुर सिंघावली निवासी तालिब बाबा का निकाह सिंगाही कस्बे की साबिहा से हुआ था। दोनों वार्ड नंबर तीन में रह रहे थे। बृहस्पतिवार को तालिब बाबा का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन

शुक्रवार को मृतक के पिता इंतजार जब सिंगाही पहुंचे तो उन्होंने जो जानकारी दी, उससे जांच की दिशा बदलती नजर आ रही है।
इंतजार के मुताबिक, फंदा लगाने से पहले तालिब ने उन्हें फोन पर बताया था कि उसकी पत्नी साबिहा का प्रेम-प्रसंग बालकराम पुरवा निवासी फिरोज के साथ चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंतजार का कहना है कि घटना से दो दिन पहले साबिहा ने फिरोज और एक व्यापारी नेता की मदद से तालिब के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। इससे तालिब मानसिक रूप से टूट गया था और आत्महत्या का कदम उठा लिया।
पिता इंतजार ने साबिहा, फिरोज और साबिहा के भाई बब्बू तथा व्यापारी नेता के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने व्यापारी नेता से मिलीभगत कर उसका नाम तहरीर से हटा दिया। केवल तीन लोगों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया।

थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग पाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed