फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Report filed against ITI student for making derogatory remarks against Lord Ram and Chief Minister

Lakhimpur Kheri News: भगवान राम और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने में आईटीआई छात्र के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 23 Dec 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 23 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Report filed against ITI student for making derogatory remarks against Lord Ram and Chief Minister
मैलानी में एसएचओ को तहरीर देते हिंदू युवा संगठन के पदा​धिकारी।स्रोत : सोशल मीडिया
मैलानी(लखीमपुर खीरी)। भगवान राम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आईटीआई के एक छात्र के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सोशल साइट पर वायरल वीडियो में नगर स्थित एक आईटीआई में अध्ययनरत छात्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी की। वायरल वीडियो की जानकारी होने पर हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्र ने संगठन कार्यकर्ता सरदार सतनाम सिंह, राज सक्सेना, सुमित अर्क, रितेश तिवारी, हर्ष गुप्ता, विवेक पांडे आदि के साथ थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

तहरीर में लिखा कि व्हाट्सएप पर वायरल एक वीडियाे में नगर के आईटीआई में पढ़ने वाला छात्र विनीत निवासी सुनहरा भूड़ कुकरा मुख्यमंत्री योगी और भगवान राम के बारे में गाली-गलौज करते हुए अभद्र टिप्पणी कर रहा है। इससे हिंदू जनमानस की भावनाएं आहत हुई हैं और विवाद की आशंका है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed