{"_id":"67100eca2341e1fa6600c3e6","slug":"report-against-10-unknown-people-in-case-of-burning-of-private-bus-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-131337-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निजी बस फूंकने के मामले में 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निजी बस फूंकने के मामले में 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एक हफ्ता पहले दो युवकों की मौत के बाद लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर निजी बस फूंकने के मामले में पुलिस ने 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई बस मालिक की तहरीर पर की गई है।
लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर जल निगम के पास सात अक्टूबर को हादसा हो गया था। निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार मुड़िया खेड़ा निवासी गांव इंद्रेश (22) और अभिमन्यु (21) की मौत हो गई थी। दोनों युवक शाम को बाइक से शहर से अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गए।
हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने पथराव कर बस को क्षतिग्रस्त कर दिया था और आग लगा दी थी। पुलिस ने हादसे के दिन ही मृतकों के परिवार वालों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अब इस मामले में बस मालिक मोहल्ला जोड़ी बंगला निवासी हितेश अग्निहोत्री ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सदर अंबर सिंह ने बताया कि घटना को लेकर वायरल वीडियो और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने ली हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान कराकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।