फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Repair of damaged pillars started on India-Nepal border

Lakhimpur Kheri News: भारत-नेपाल सीमा पर क्षतिग्रस्त पिलरों की मरम्मत शुरू

Tue, 05 Dec 2023 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 05 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Repair of damaged pillars started on India-Nepal border
धनगढ़ी-नेपाल में सीमा पर पुताई कर रंगरोगन का कार्य शुरू कराते अ​धिकारी।
धनगढ़ी/नेपाल। नेपाल के कैलाली व कंचनपुर जिले में भारत-नेपाल सीमा पर क्षतिग्रस्त हुए पिलरों की मरम्मत व रंगरोगन का काम शुरू कर दिया गया है। यह काम नेपाल एपीएफ और एसएसबी की संयुक्त निगरानी में शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कैलाली जिले में नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के डीआईजी कुमार न्यूपाने, कैलाली डीएम युवराज कट्टेल, धनगढ़ी मेयर गोपाल हमाल, धनगढ़ी वार्ड नौ अध्यक्ष प्रेम भंडारी, वार्ड दस अध्यक्ष शिवकुमार राना के साथ एसएसबी की मौजूदगी में धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वंगरा कटान के पिलर संख्या 749/1 से रंगरोगन कार्य कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उधर, कंचनपुर जिले के डोके बाजार में पिलर संख्या 752 का मरम्मत कार्य शुरू हुआ। कैलाली जिले में 103 व कंचनपुर में 66 पिलरों की मरम्मत व रंगाई का काम नेपाल एपीएफ के जिम्मे है, जबकि इससे पूर्व भारतीय एसएसबी ने मरम्मत व पिलरों की रंगाई कराई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed