फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Repair of damaged culvert started, buses also started running

Lakhimpur Kheri News: क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत शुरू, बसें भी चलीं

Sat, 03 Aug 2024 03:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Repair of damaged culvert started, buses also started running
पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया के आगे पुलिया पर कार्य करते एनएचआई के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
पलियाकला। बस-ट्रक यूनियन की हड़ताल के बाद एनएचएआई के अधिकारी हरकत में आए हैं। शुक्रवार से पलिया-भीरा मार्ग पर कटी पुलिया के पास मरम्मत का काम शुरू हो गया है। वहीं पलिया-भीरा को छोड़कर अन्य मार्गों पर बसें संचालित होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली।
पलिया बस-ट्रक यूनियन के विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को हड़ताल करने और 200 से अधिक बसों के पहिए थमने के बाद यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। अधिकारियों संग बैठक के बाद यूनियन ने हड़ताल समाप्त कर दी थी। इसमें पलिया-भीरा मार्ग को छोड़कर अन्य मार्गों पर बसों के संचालन की सहमति बनी थी। बैठक के बाद आश्वासन को लेकर एनएचआई ने शुक्रवार से पलिया-भीरा मार्ग पर पुलिया के पास काम शुरू करा दिया है। शुक्रवार को बस अड्डे पर चहल-पहल दिखाई दी। वहीं, पलिया-भीरा मार्ग पर प्रेमनगर के पास सड़क पार कर थोड़ा पानी बह रहा है। संवाद
विज्ञापन

--------

सड़क के कटे किनारे, हो गए गहरे गड्ढें
पलिया-भीरा मार्ग पर पानी का बहाव कम होने के बाद अब सड़क की स्थिति सामने आई है। सड़क के किनारे कट गए हैं। किनारों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। नेशनल हाईवे अथाॅरिटी अब इन गड्ढों को भी भरने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

अतरिया के आगे पुलिया पर कार्य शुरू हो गया है। कर्मचारियों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बसों का संचालन भी पलिया-भीरा मार्ग छोड़कर सभी मार्गों पर शुरू हो गया है। पुलिया पर कार्य पूरा होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट की जाएगी। सड़क किनारे जहां गड्ढे हुए हैं, वहां एनएचएआई को सड़क दुरुस्त करने के लिए कहा है।

कार्तिकेय सिंह, एसडीएम पलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed