{"_id":"57f3e9054f1c1b8a3227079b","slug":"removed-several-encroachments","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई जगह हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई जगह हटा अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
jcb
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने की कार्रवाई
नगर पालिका की टीम ने मंगलवार को शहर की डीसी रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यह अभियान नौरंगाबाद चौराहे से शुरू होकर बिजली आफिस के चौराहे पर आकर समाप्त हो गया। पालिका के अचानक इस चले इस अभियान से कई दुकानदारों की रोजी रोटी प्रभावित होने के साथ ही काफी नुकसान भी हुआ। पालिका प्रशासन के अनुसार डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण हटवाया गया है।
मंगलवार को नौरंगाबाद चौराहे पर पहुंची पालिका की जेसीबी ने पटरी दुकानदारों पर कहर ढाना शुरू कर दिया। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाते तब तक पालिका की जेसीबी ने खोखों का हटाना प्रारंभ कर दिया। अचानक शुरू हुए इस अभियान से पटरी दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पालिका कर्मचारियों ने नौरगांबाद चौराहे से लेकर बिजली ऑफिस चौराहे तक के अतिक्रमण को हटाकर कई खोखों को अपने कब्जे में ले लिया। पालिका के इस अभियान से कई लोगों की रोजी रोटी प्रभावित हुई। वहीं इस दौरान काफी नुकसान भी हुआ। इस दौरान पालिका के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
‘डीएम साहब सभी सड़कों पर है अतिक्रमण’
शहर की सभी सड़कें अतिक्रमणकारियों की चपेट में हैं, जिससे लोगों का पैदल तक निकलना दुश्वार हो गया है। शहर की मेन रोड, अस्पताल रोड, कचहरी रोड, विकास भवन रोड, रेलवे स्टेशन रोड सहित हीरा लाल चौराहा तक स्थिति खराब है, हालांकि कभी कभार पालिका प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाती जरूर है लेकिन यह सिर्फ कुछ दिनों में ही दम तोड़ देता है।