{"_id":"57d95b544f1c1bb53dd48918","slug":"removal-of-six-fixed-other-students-can-get-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह का निष्कासन तय, अन्य छात्रों को मिल सकती है राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह का निष्कासन तय, अन्य छात्रों को मिल सकती है राहत
अमर उजाला ब्यूरो मितौली।
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवोदय के छात्रों के निष्कासन का मामला
जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार की देरशाम प्रदर्शन में शामिल कक्षा 11 के 31 छात्रों पर कार्रवाई करते हुए 27 को रात में ही घर भेजे जाने के बाद बुधवार को माहौल शांत नजर आया। प्रशासन ने पहले छह मुख्य प्रदर्शनकारी छात्रों को चिह्नित कर निष्कासित किया था, लेकिन इसी कक्षा के अन्य छात्रों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए खुद की टीसी मांग ली थी। छह को छोड़कर अन्य छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है कि हालात सुधरने के बाद विद्यालय प्रशासन उन्हें वापस ले सकता है।
मंगलवार को तीसरी बार छात्रों के प्रदर्शन के बाद प्रशासन भी सख्ती के मूड में आ गया था, जिसके बाद कक्षा 11 के 31 छात्रों को निष्कासित कर दिया गया, जिसमें 27 छात्र-छात्राओं को रात में ही उनके घरों को भेज दिया गया। जबकि माइग्रेशन पर गोंडा और बहराइच से आए चार छात्रों के अभिभावकों को बुलाया गया है, ताकि उनके साथ बच्चों को भेजा जा सके। इस कार्रवाई के बाद दूसरे दिन कैंपस के हालात सामान्य नजर आए। प्रधानाचार्य अनीता कुमारी के मुताबिक पहले कक्षा 11 के छह छात्रों को अनिश्चितकाल के लिए निष्कासित किया गया था, लेकिन उनके समर्थन में अन्य छात्र भी अधिकारियों के सामने टीसी मांगने लगे थे। इससे सभी 31 छात्र-छात्राओं को विद्यालय से निष्कासित किया गया।
नवोदय विद्यालय समिति के उपायुक्त जीएस पाटनी के मुताबिक पहले विद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाना प्राथमिकता है, जिसके लिए अनुशानहीनता कर रहे छात्रों का निष्कासन किया गया है। मुख्य रूप से छह चिह्नित छात्रों पर कार्रवाई की गई है, लेकिन अन्य छात्रों पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है। जांच पूरी होने के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।