{"_id":"683607d12024abac360394f4","slug":"remains-of-banned-animal-found-in-sugarcane-field-outrage-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-146836-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गन्ने के खेत में मिले प्रतिबंधित पशु के अवशेष, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गन्ने के खेत में मिले प्रतिबंधित पशु के अवशेष, आक्रोश
Wed, 28 May 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 28 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
निघासन। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव राजपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब सरयू नदी के किनारे एक गन्ने के खेत से प्रतिबंधित पशु का कटा हुआ सिर और अन्य अवशेष मिले। सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया।
गांव हथियाबोझ निवासी आशाराम भार्गव के घर के बाहर बंधे बैलों की जोड़ी में से एक बैल रविवार रात संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था। सोमवार सुबह ग्रामीणों को सरयू नदी किनारे स्थित पेशकार के गन्ने के खेत में बैल के अवशेष मिले। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नामजद आरोपियों के साथ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके के एक प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना था कि घटना में और लोग भी शामिल हो सकते हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए व्यक्ति के बयान के आधार पर कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह घटना किसी गहरी साजिश का हिस्सा हो सकती है। फिलहाल, गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।