फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Religious events will be held at the government level in the temples on Basantik Navratri, Ramnavami

Lakhimpur Kheri News: वासंतिक नवरात्र, रामनवमी पर मंदिरों में सरकारी स्तर से होंगे धार्मिक आयोजन

Tue, 21 Mar 2023 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Religious events will be held at the government level in the temples on Basantik Navratri, Ramnavami
- नवरात्र से एक दिन पहले डीएम ने अधिकारियों की बैठक लेकर तय किए कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। नवरात्र पर मंदिरों में होने वाले धार्मिक आयोजन को लेकर नवरात्र से एक दिन पहले कलक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अफसरों के साथ बैठक कर रूपरेखा तय की। मंगलवार को नवरात्र से पहले मंदिरों के चयन न होने की ख़बर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को डीएम ने सभी एसडीएम को चिह्नित मंदिरों पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, ध्वनि, प्रकाश एवं दरी बिछावन आदि की व्यवस्था करने और कार्यक्रम स्थलों पर जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए।
सीडीओ अनिल सिंह ने कहा कि चैत्र नवरात्र शुभ तिथियों पर सरकार विशेष अभियान चलाते हुए महिलाओं और बालिकाओं की इन कार्यक्रमों में विशेष रूप से सहभागिता कराने को कहा। जिले के देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तशती का पाठ, देवी गायन, देवी जागरण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में तहसीलवार उन प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों का चयन किया गया जहां यह कार्यक्रम होने हैं। बैठक में एडीएम संजय कुमार सिंह, डीडीओ अरविंद कुमार, डीपीआरओ सौम्यसील सिंह, डीएसडब्लूओ सुधांशु शेखर, अपर जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र कुमार पर्यटन सूचना अधिकारी सुचित कुमार चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय- संकटा देवी मंदिर, भुइयां माता मंदिर, दुर्गा मंदिर काशीनगर, मुड़िया महंत मंदिर में देवी जागरण, दुर्गा सप्तशती पाठ, रामायण पाठ का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ- संकट मोचन मन्दिर गोला, श्री मंगला देवी मन्दिर, पश्चिमी दीक्षिताना वार्ड संख्या 14, मां भगवती मन्दिर ग्राम जलालपुर ब्लॉक बांकेगंज, टेढेनाथ धाम गोमतीतट निकट मगदापुर, काली मन्दिर वार्ड नं0 7 मैलानी।
पलिया- पाण्डे बाबा मंदिर, मां कालरात्रि मंदिर, मां दुर्गा मन्दिर संपूर्णानगर, मां कल्याणी मंदिर भीरा, माता मंजेश्वरी देवी, मझगई, दुर्गा माता मंदिर चन्दनचौकी।
मितोली- : काली मंदिर पीपाड़ चला मढि़या मंदिर नयागांव, गौरीशंकर मंदिर बेहजम कष्ट हरण मंदिर रतहरी।
धौरहरा- श्रीमाता थाना मन्दिर धौरहरा, श्रीरामनवमी मन्दिर मेन बाजार, श्री काली माता मन्दिर नैना देवी मन्दिर भिठौली ऐरा, श्री रामजानकी मन्दिर बैबहा, श्री सन्तोषीमन्दिर तमोलीपुरवा, माँ अन्नपूर्णा मन्दिर कफारा।

निघासन- : देवी मंदिर सुथना बरसोला, दुर्गा मंदिर निघासन।
मोहम्मदी-देवीस्थान जीर्णोद्वार प्रबन्ध समिति देवी मन्दिर बरबर, रामजानकी पसगवां, दुर्गा मन्दिर पसगवां, रामजानकी मन्दिर पिपरियाधनी, दुर्गा मन्दिर सुखवसा, दुर्गा मन्दिर ढढेल, अस्तल मन्दिर मोहम्मदी, देवीस्थान मंदिर मो. देवीस्थान मोहम्मदी, छोटी देवी मन्दिर मोहम्मदी, रामजानकी मन्दिर मोहम्मदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed