फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   religion

ईद मिलादुन्नबी पर रोशनी से जगमग हुईं मस्जिदें और घर, नहीं निकले जुलूस

Sat, 31 Oct 2020 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
religion
ईद मिलाददुनबी पर मिलाद में दुआ मांगते लोग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कोई जुलूस नहीं निकला। शहर की विभिन्न मस्जिदों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा की गई। घरों में कुरान ख्वानी हुई। रोशनी से मस्जिदों-घरों को रोशन किया गया। डीएम-एसपी ने खीरी टाउन पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण शासन ने इस बार जुलूसों पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके चलते शहर के गोटैय्या बाग चौराहा, ईदगाह चौराहा, हिदायतनगर चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, सलेमपुर कोन चौराहा, सदर चौराहा, हीरालाल धर्मशाला चौराहा, सौजन्या चौक, न्यायालय पुलिया, थरवरनगंज मोड़, हमदर्द तिराहा, मेला मैदान चौराहा, इमली चौराहा संकटा देवी चौराहा पर एक एसआई और पांच पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। कहीं पर कोई जुलूस नहीं निकला। लोगों ने घरों पर ही ईद मिलादुन्नबी मनाया।
विज्ञापन

खीरी टाउन। सुन्नी इमामबाड़ा के मैदान में मीलाद शरीफ की महफिल सजाई गई। हाफिज मोहम्मद वसी गौरी ने तिलावते कुरान पाक से मीलाद शरीफ की शुरुआत की। हाफिज कमर आलम ने हजरत मोहम्मद साहब के जीवन पर रोशनी डाली। उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की अपील की। इस मौके कमेटी की तरफ से इलियास चिश्ती, सईद बेग, साजिद अली, मास्टर रफीक और मोहम्मद सईद खान ने मरकजी कमेटी के सदर अब्दुल सईद खान को पगड़ी बांधकर शाल ओढाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कोरोना के कारण इस बार जुलूस नहीं निकाला गया। हजरत मखदूम साहब की मजार को रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया। लोगों ने सादगी से अपने घरों में ही मिलाद करके कोरोना माहमारी से निजात दिलाने के लिए अल्लाह से दुआ की। इस मौके पर शाही किला के सज्जादानशीन सैय्यद आतिफ मियां भी मौजूद रहे। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी विजय ढुल भी यहां पहुंचे। कस्बे का भ्रमण कर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। नगर और क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी सादगी से मनाया गया। एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ आरके वर्मा के दिशा निर्देशन में कोतवाली पुलिस मुस्तैद रही। मस्जिदों, घरों को मोमबत्तियों, बिजली की झालरों से रोशन किया गया। नगर की जामा मस्जिद, बरकाती मस्जिद, नूरी मस्जिद समेत सभी मस्जिदों को सजाया गया। प्रशासन ने जुलूस को अनुमति नहीं दी।
बिजुआ। ईद मिलादुन्नबी सादगी से मनाया गया। लोगों ने अपने घरों पर रहकर दुआ और फातेहा की।
ममरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने गांव हैदराबाद, कोटवारा, छितौनियां, धिरावां, सरकारगढ़, गनेशपुर, नयागांव, बनबुधेली, अल्लीपुर, अजान, चांदामऊ आदि गांव में पैदल मार्च कर मस्जिदों, ईदगाहों का निरीक्षण कर लोगों को जुलूस न निकालकर ईद मिलादुन्नबी घरों पर ही मनाने की हिदायत दी। एसओ सुनीत कुमार फोर्स के साथ भ्रमण करते रहे।
रोशननगर। ईद मिलादुन्नबी का जुलूस नहीं निकाला गया। लोगों ने घरों की सजावट झालर एवं मोमबत्ती जला कर की। क्षेत्र के वनबुधेली, सरकार गढ़, अंगदपुर, आदि गांवो के लोगों ने मिलाद पढ़ी, फातेहा करा कर पर्व शांति पूर्वक मनाया।

अमीरनगर। जुलूस नहीं निकला। पुलिस प्रशासन सुबह से मुस्तैद रहा। कस्बे के मुख्य मार्ग पर पैदल मार्च भी किया। लोगों ने घरों में रहकर ईद मिलादुन्नबी को मनाया।
पलियाकलां। जगह-जगह सजावट की गईं। पलिया के कई मोहल्ले पूरी रात रोशनी से नहाए रहे। पुलिस बल ने मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों में पैदल मार्च किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed