{"_id":"657dea9d3a70d0529d016551","slug":"relief-to-passengers-fares-of-ac-buses-reduced-by-10-percent-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-11145-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: यात्रियों को राहत... 10 फीसदी कम हुआ एसी बसों का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: यात्रियों को राहत... 10 फीसदी कम हुआ एसी बसों का किराया
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/ गोला गोकर्णनाथ। सर्दी में लोड फैक्टर कम हुआ तो परिवहन निगम ने एसी बसों के किराए में 10 फीसदी की कमी कर दी है। किराए में यह कमी 28 फरवरी तक लागू रहेगी। लखीमपुर से कौशांबी-दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
लखीमपुर से प्रतिदिन चार एसी बसें कौशांबी तक जाती और आती हैं। इन बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को 1020 रुपये किराया खर्च करना पड़ता था। सर्दी में सवारियों की संख्या कम होने पर परिवहन विभाग ने इनका किराया कम कर दिया है। अब यात्रियों को 925 रुपये किराया देना होगा। यात्रियों के 95 रुपये बचेंगे। केंद्र प्रभारी नफासत अली ने बताया कि गर्मी में एसी बसों से प्रतिदिन 50 से 60 हजार रुपये की आय होती है। जो सर्दी में घटकर 32 से 34 हजार रुपये तक पहुंच गई। लोड फैक्टर के अलावा डीजल की खपत भी कम होगी। यात्रियों को कम किराये का लाभ मिलेगा।
दिल्ली, बनारस व आजमगढ़ रूट पर हैं गोला डिपो की एसी बसें
गोला डिपो में छह एसी बसें हैं। इन बसों का संचालन दिल्ली, बनारस और आजमगढ़ रूट पर किया जाता है। तीनों रूट पर दो-दो बसें अप-डाउन में चलती हैं। सर्दी की शुरूआत से इन बसों का लोड फैक्टर कम हो गया था। कम यात्री मिलने से डिपो के राजस्व में कमी आई थी। किराया कम हो जाने से इन बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो लोड फैक्टर में सुधार होगा। गोला से दिल्ली के शाम 7:30 बजे एसी बस जाती है।