{"_id":"66ad582e9e5fad70660802b4","slug":"relief-material-distributed-to-special-people-demonstration-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-126196-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खास लोगों को बांटी राहत सामग्री, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खास लोगों को बांटी राहत सामग्री, प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकला। क्षेत्र की मरूआ पश्चिम ग्राम पंचायत के इटैया व छेदनीपुरवा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसील पहुंचकर प्रधान पर खास लोगों को राहत सामग्री का वितरण करने का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। एसडीएम के राहत सामग्री दिलाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
ग्रामीणों ने एसडीएम कार्तिकेय सिंह को ज्ञापन सौंपकर बताया कि लेखपाल ने बाढ़ राहत सामग्री के वितरण के लिए मरूआ पश्चिम गांव का सर्वे किया था। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान ने अपने कुछ खास लोगों को राहत सामग्री दे रहा, जबकि उनके घरों में पानी भी नहीं भरा है। जब ग्रामीण प्रधान के घर राहत सामग्री मांगने पहुंचे तो प्रधानपति ने गालियां देकर भगा दिया। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने कहा कि लेखपाल से दोबारा सर्वे करा कर पात्रों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधान से जवाब मांगा जाएगा। संवाद