फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Relief from winter: morning fog, then strong sunshine

सर्दी से मिली राहत: सुबह कोहरा छाया, फिर तेज धूप

Wed, 03 Feb 2021 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Relief from winter: morning fog, then strong sunshine
लखीमपुर खीरी। करीब 10 दिन से कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे लोगों को बुधवार को राहत मिली। सुबह कोहरा छाया रहा, जिसके बाद करीब 10 बजे धूप निकली, जो दोपहर तक काफी तेज हो गई। इससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली। तेज धूप का असर यह रहा कि न्यूनतम तापमान तीन अंकों के उछाल के साथ 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को बादल छाने के साथ ही बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

तराई में कड़ाके की ठंड का असर बुधवार को कम होने से आम जनजीवन फिर से पटरी पर लौटने लगा है। खासकर बुजुर्ग और बच्चों को धूप निकलने से काफी राहत मिली है। तेज धूप निकलने का असर रहा कि कई दिनों से इकाई में चल रहा न्यूनतम तापमान दहाई में पहुंच गया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार और शुक्रवार को बादल छाएंगे। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इससे ठंड का विशेष प्रकोप नहीं होगा, लेकिन शनिवार से शीतलहर चल सकती है। इससे शनिवार और रविवार को तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

पांच दिन में तापमान में ऐसे आया उतार-चढ़ाव
दिन अधिकतम न्यूनतम
03 फरवरी 2021 23 11
02 फरवरी 2021 22 08
01 फरवरी 2021 19 07
31 जनवरी 2021 15 06
30 जनवरी 2021 18 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed