फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Relief from traffic jams, rejuvenation of two major roads of the city begins

Lakhimpur Kheri News: जाम से मिलेगी निजात, शहर की दो प्रमुख सड़कों का कायाकल्प शुरू

Sat, 22 Nov 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 22 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Relief from traffic jams, rejuvenation of two major roads of the city begins
कचहरी रोड का किया जा रहा चौड़ीकरण और निर्माण। संवाद
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका ने दो अत्यंत महत्वपूर्ण व व्यस्त सड़कों के पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही जाम से निजात मिलेगी। जर्जर मार्ग दुरुस्त होने से सरपट वाहन दौड़ सकेंगे।
विज्ञापन

पहला कार्य बड़े डाकघर से कंपनी बाग तक की लगभग 226 मीटर लंबी सड़क पर शुरू हुआ है। यह मार्ग शहर के मुख्य व्यावसायिक क्षेत्रों को जोड़ता है और प्रतिदिन भारी वाहनों से लेकर पैदल यात्रियों तक का दबाव झेलता है। इस सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण करीब 38 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। चौड़ीकरण से यहां यातायात सुगम होगा और लंबी दूरी तक लगने वाले जाम की समस्या भी काफी हद तक समाप्त होगी।
विज्ञापन

शहर की दूसरी महत्वपूर्ण सड़क धर्मशाला चौराहे से गुरु गोविंद चौक तक की लगभग 520 मीटर लंबी सड़क का निर्माण भी तेज गति से शुरू कर दिया गया है। इस मार्ग के कायाकल्प पर कुल 61 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। विशेष बात यह है कि सड़क के निर्माण के साथ-साथ डिवाइडर तैयार किए जाएंगे और उन पर मजबूत लोहे की ग्रिल लगाई जाएगी, जिससे सुरक्षा भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----डिवाइडर बनेंगे, ग्रिल भी लगाई जाएगी----
नगर पालिका के अनुसार, इस परियोजना में 35 लाख 48 हजार रुपये सड़क निर्माण पर और 25 लाख 41 हजार रुपये डिवाइडर व ग्रिल पर व्यय किए जा रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि काम तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद शहर का यातायात और स्वरूप दोनों ही नई पहचान पाएंगे।


पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि इन दोनों सड़कों के बनने के बाद शहर की अन्य जगह भी काम शुरू होगा।

कचहरी रोड का किया जा रहा चौड़ीकरण और निर्माण। संवाद

कचहरी रोड का किया जा रहा चौड़ीकरण और निर्माण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed