फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Relax after a poll showed candidate

चुनाव की थकान के बाद रिलेक्स दिखे प्रत्याशी

Thu, 16 Feb 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 16 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Relax after a poll showed candidate
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
 मतदान के बाद ज्यादातर प्रत्याशियों ने परिवार के साथ बिताया दिन
विज्ञापन

कई प्रत्याशी पहुंचे चुनाव दफ्तर, लोगों से की बात

  चुनाव के कारण बेहद व्यस्तता के दिन गुजरे। गुरुवार को प्रत्याशियों ने सुकून का सांस लिया। किसी ने परिवार के साथ दिन बिताया तो किसी ने चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ वोटिंग का रुझान जाना। कुछ प्रत्याशी क्षेत्र में भी गए और लोगों के सुख दुख के कार्यक्रमों में शामिल हुए। साथ ही हार जीत का गुणा भाग भी लगाया।
सदर से सपा प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक उत्कर्ष वर्मा का दिन कार्यकर्ताओं के बीच ही गुजरा। वह लोगों से शहर और गांव की वोटिंग का हाल लेते रहे। लोगों ने उन्हें जीत के प्रति आश्वस्त किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी गुरुवार को नित्य की भांति खीरी रोड स्थित अपने चुनाव कार्यालय पहुंच गए, कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। लोग उन्हें जीत के लिए आश्वस्त करते रहे। वहीं, बसपा प्रत्याशी शशिधर मिश्र उर्फ नामे महाराज दोपहर तक का समय परिवार के बीच बिताया, फिर अपनी राइस मिल स्थित कार्यालय पर लोगों से मिलते-जुलते रहे।
विज्ञापन

 
पलिया में भी फुर्सत में दिखे प्रत्याशी
पलियाकलां। पलिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक और भाजपा उम्मीदवार रोमी साहनी मतदान निपटने के बाद अगले दिन वृहस्पतिवार को अपने गोला स्थित घर रहे। आराम के बाद वह घरवालों के साथ रहे और पारिवारिक वार्ता की। घर पर रहकर उन्होंने अपनी पत्नी डाली साहनी, पुत्र अंकित साहनी, बादल साहनी समेत अन्य परिवार वालों के साथ चाय की चुस्कियां लीं और पारिवारिक वार्ता की। उधर, बसपा प्रत्याशी डॉ. वीके अग्रवाल भी वृहस्पतिवार को अपने घर रहे। आराम के बाद उन्होंने पत्नी डॉ. पुष्पा अग्रवाल, पुत्र अमित अग्रवाल, पुत्र वधू अमिता अग्रवाल और पौत्र के साथ समय बिताया। चाय पर चर्चा तो हुई लेकिन चुनाव से हटकर।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
धौरहरा में फुर्सत में रहे प्रत्याशी

धौरहरा। धौरहरा से सपा प्रत्याशी यशपाल चौधरी सुबह ही तैयार हो गए। पहले घर के बाहर, फिर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। उधर भाजपा प्रत्याशी बाला प्रसाद अवस्थी और बसपा के शेर बहादुर ने परिवार के बीच दिन बिताया।
 
 
मोहम्मदी के प्रत्याशी भी दिखे अपने मूड में
मोहम्मदी। बसपा के दाउद अहमद अपने चुनाव कार्यालय में कार्यकर्त्ताओं से मिले। उन्होंने वोटिंग की जानकारी ली, फिर बाद में वह अपने घर लखनऊ रवाना हो गए। चुनाव कार्यालय पर प्रबंधन देख रहे खालिद खां, तैय्यब खां, सलीम, जयवीर गौतम, संघपाल जौहर आदि कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिलते रहे। वहीं, कांग्रेस और सपा के संयुक्त प्रत्याशी संजय शर्मा ने अपने पैतृक नगर बरवर में दिन बिताया और वहां अपने कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से गुफ्तगू करते रहे। उधर, भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अपने पैतृक गांव राजापुर वैनी में समय व्यतीत किया, कुछ समय के लिए वह मोहम्मदी के चुनाव कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं से मिले और कचहरी में अधिवक्ताओं की एक-एक सीट पर जाकर उन्हें सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। आज उन्होंने दो परिवारों में हो रहे मांगलिक कार्यक्रमों में भी शिरकत की।

 
समर्थकों और परिवार संग बिताया दिन
गोला गोकर्णनाथ। भाजपा प्रत्याशी अरविंद गिरि के फार्म हाउस और चुनाव कार्यालय में गुरुवार को भी कार्यकर्ताओं की आवाजाही बनी रही। लोगों ने उन्हें आश्वस्त किया कि भाजपा की जीत पक्की है। वहीं, अरविंद गिरि ने अपने समर्थकों का आभार जताते हुए चुनाव में की गई कड़ी मेहनत की प्रशंसा की। उनके चेहरे पर थकान का भाव बार बार उभरता रहा, इसलिए वह दोपहर बाद अपने परिवार से मिलने लखनऊ चले गए। वहीं, बसपा प्रत्याशी बृजस्वरूप कनौजिया उर्फ बीटू पटेल सुबह थकान और नींद से लबरेज दिखे, फिर भी वे कार्यालय पर बैठे और निशार अहमद, सुबराती आदि लोगों से बातचीत की। वहीं सपा प्रत्याशी/विधायक विनय तिवारी सुबह आठ बजे के बाद सोकर जगे। उस समय मोहम्मदी रोड स्थित उनके आवास पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ एकत्र हो गई। सबको जलपान कराने के बाद समर्थकों के अनुरोध पर वह क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देने के लिए निकल गए, देर शाम लौटे तो परिवार के लोगों संग गपशप की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed