फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Refined and vegetable ghee prices surge... traders in trouble

Lakhimpur Kheri News: रिफाइंड-वनस्पति घी के दामों में उछाल... मुश्किल में कारोबारी

Mon, 11 May 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 11 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Refined and vegetable ghee prices surge... traders in trouble
अनिल कुमार
लखीमपुर खीरी। खाद्य तेल और वनस्पति घी के लगातार बढ़ते दामों ने शहर के छोटे दुकानदारों और ठेला-खोमचा संचालकों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। बीते एक महीने में रिफाइंड के दामों में करीब 500 रुपये और वनस्पति घी में 400 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इससे समोसा, टिक्की और ब्रेड पकौड़ा जैसे खाद्य पदार्थों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि करीब दो हजार वाला रिफाइंड आजकल 2490 रुपये का 15 लीटर का पीपा और 1800 सौ वाला वनस्पति घी 2250 का 15 किलो का पीपा मिल रहा है। बढ़ती लागत के कारण मुनाफा लगातार घटता जा रहा है। हालांकि, वे ग्राहकों को बनाए रखने के लिए अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने से बच रहे हैं। इससे उनकी आय पर सीधा असर पड़ रहा है। कई विक्रेताओं ने बताया कि पहले जहां दिनभर में अच्छी बिक्री हो जाती थी, अब ग्राहकों की संख्या में भी कमी आई है।
विज्ञापन

व्यापारियों का मानना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो छोटे कारोबारियों के लिए अपना व्यवसाय चलाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने सरकार से आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रित करने की मांग भी उठाई है, ताकि छोटे स्तर पर रोजगार करने वालों को राहत मिल सके।

अनिल कुमार

अनिल कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed