फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Recruitment will be done for fire guards, training camp is going on in the station

Lakhimpur Kheri News: फायर गार्ड के लिए की जाएंगी भर्तियां, स्टेशन में चल रहा प्रशिक्षण शिविर

Tue, 26 Aug 2025 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Recruitment will be done for fire guards, training camp is going on in the station
लखीमपुर खीरी। फायर स्टेशन लखीमपुर में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में अग्नि सचेतक योजना के तहत मंगलवार को अग्नि सचेतकों को आग लगने के बाद उससे बचाव की विभिन्न जानकारियां दी गईं। गैस सिलिंडर समेत अन्य कारणों से आग लगने के बाद उस पर कैसे काबू करना है और क्या उपाय करने हैं यह बताया गया।
विज्ञापन

निरीक्षक प्रदीप तेवतिया ने विद्युत शॉर्ट सर्किट से होने वाली आग की रोकथाम और बचाव की विधियां समझाई गईं। साथ ही उन्होंने आग लगने पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, प्राथमिक उपचार के तरीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी एआर शर्मा ने बताया कि बड़े संस्थान, मल्टीप्लेक्स, होटल, सिनेमा, फैक्टरी आदि में सरकार द्वारा फायर गार्ड रखने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने युवाओं को प्रशिक्षण लेने के लिए आमंत्रित किया है। बताया कि फायर स्टेशन पर सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक बैच पूरा हो चुका है, अब यह दूसरा बैच है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



समय-समय पर चेक करते रहें सिलिंडर का रेगुलेटर

गोला गोकर्णनाथ। भारत विकास परिषद छोटी काशी के संस्कृति सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव की जानकारी दी गई।
नगर के बाइपास मार्ग स्थित ग्लोबल पब्लिक इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष अनुज कुमार खरे ने विद्यार्थियों को आग से बचाव, सुरक्षा एवं घरों में रसोई गैस सिलिंडर के रखरखाव की जानकारी दी। बताया कि यदि कभी घरों में रसोई गैस सिलिंडर से गैस का रिसाव हो जाए और आग पकड़ ले तो घबराएं नहीं, बल्कि सूझबूझ और सावधानी से आग पर बड़ी आसानी से काबू पाया जा सकता है। समय-समय पर उपकरण चेक करते रहें। इस मौके पर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक अवधेश वर्मा, शाखा सचिव मनोज वर्मा, संजय शुक्ला, महिला संयोजक प्रियंका गुप्ता, शैलेंद्र वर्मा, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद


अग्नि सचेतकों को दिया प्रशिक्षण

मोहम्मदी। अग्नि शमन केंद्र पर अग्नि सचेतक योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें मंगलवार को 45 लोगों ने प्रशिक्षण लिया। इस दौरान अग्निशमन केंद्र के अधिकारी कर्मचारी रनवीर सिंह, सुमित कुमार, शंकर लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed