फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Record of planting more than 80 lakh saplings in a day

Lakhimpur Kheri News: एक दिन में 80 लाख से ज्यादा पौधे रोपने का रिकॉर्ड

Sun, 23 Jul 2023 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Record of planting more than 80 lakh saplings in a day
पौधारोपण करते मंत्री आशीष पटेल, डीएम महेन्द्र प्रताप व अन्य
लखीमपुर खीरी। शनिवार की सुबह जिले में पौधरोपण जन आंदोलन-2023 का आगाज हुआ। इस दौरान प्रभारी मंत्री आशीष पटेल की अगुवाई, नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस की देखरेख में वन एवं वन्यजीव विभाग और अन्य राजकीय कार्यदायी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी ने तय लक्ष्य के सापेक्ष पौधों का रोपण शुरू किया। जनपद में 80 लाख 38 हजार 712 पौधे रोपने का रिकॉर्ड बना।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में नामित नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह व डीएफओ संजय विश्वाल ने नवग्रह पौधारोपण किया। इसके बाद नोडल ने अमृत सरोवर राजापुर, प्राथमिक विद्यालय बौंठा, लखीमपुर-गोला मार्ग (रजागंज), खेतौसा में मियावाकी पौधरोपण एवं अमृत सरोवर में वृक्षारोपण, महेशपुर वन ब्लाक में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस. ने कहा कि जीवन बिना वन के संभव नहीं है। जीव से वन का सीधा संबंध है। धरती को बचाना है तो पौधरोपण करें। धरती का शृंगार वृक्ष हैं। आने वाली पीढ़ी को खूबसूरत व हरा भरा बनाकर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने अमृत सरोवर पर रोपे नवग्रह पौधे

वृक्ष प्रकृति के अनमोल रत्न, इनकी रक्षा हम सबका दायित्व: आशीष पटेल

22 एलकेएच 20

संवाद न्यूज एजेंसी
ओयल/लखीमपुर खीरी। शनिवार को पौधरोपण अभियान में प्रभारी मंत्री आशीष पटेल भी शामिल हुए। प्रभारी मंत्री ने परिषदीय विद्यालय मरखापुर में नौनिहालों से संवाद किया। घर पर रोपने के लिए पौध भेंट किए। उन्होंने बच्चों से भी अपने सामने पौधे लगवाए।

गो आश्रय स्थल ओयल देहात में पौधरोपण के उपरांत उन्होंने गोवंशों को गुड़, चना, फल आदि खिलाया। कहा अमृत सरोवर की सुंदरता की चर्चा वह स्वयं मुख्यमंत्री से करेंगे। प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि वृक्ष प्रकृति के अनमोल रत्न हैं। इनकी रक्षा हम सबका दायित्व है। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम स्वस्थ रहेंगे। पर्यावरण को नुकसान से अनेक बीमारियां, मानव जीवन को त्रस्त करेंगी। ऐसी स्थिति से बचने के लिए हम सभी को वन है तो जीवन है, जल है तो कल है, के संकल्प के साथ पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रयास करने होंगे। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक योगेश वर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, अपना दल जिलाध्यक्ष राजीव पटेल, डीसीबी चेयरमैन विनीत मनार, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

पौधारोपण करते मंत्री आशीष पटेल, डीएम महेन्द्र प्रताप व अन्य

पौधारोपण करते मंत्री आशीष पटेल, डीएम महेन्द्र प्रताप व अन्य

पौधारोपण करते मंत्री आशीष पटेल, डीएम महेन्द्र प्रताप व अन्य

पौधारोपण करते मंत्री आशीष पटेल, डीएम महेन्द्र प्रताप व अन्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed