फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Really had to go to the toilet on the train tracks, the penalty

रेल पटरियों पर शौच जाना पड़ा महंगा, दिया जुर्माना 

Tue, 27 Sep 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 27 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Really had to go to the toilet on the train tracks, the penalty
goods train
- रेलवे ट्रैक पर शौच करते पकड़े गए छह लोग
विज्ञापन

- वसूला गया 1250 रुपये का जुर्माना

रेलवे के स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चलाए गए अभियान के दौरान खुले में वह भी रेलवे पटरियों पर शौच करने वाले छह लोगों को पकड़ा गया, जिनसे आरपीएफ ने 1250 रुपये का जुर्माना वसूल किया है और दुबारा पकड़े जाने पर जेल भेज भेजने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
रेलवे द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर सुरेंद्र कुमार ने आरपीएफ के साथ रविवार रेलवे ट्रैक पर शौच करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान तिजोरी लाल, कमल किशोर, रोहित, अनिरुद्ध, रोहित एवं अंशू को रेल पटरियों पर शौच करते पकड़ा गया। आरपीएफ इन सभी को पकड़कर चौकी ले आई। आरपीएफ ने इन सभी से 1250 रुपये का जुर्माना वसूल किया। साथ ही दुबारा खुले में और पटरियों पर शौच करते पकड़े जाने पर जेल भेज देने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार, पीडब्लयूआई अरविंद कुमार, एईएन सुरेंद्र प्रताप सहित आरपीएफ चौकी के सिपाही शामिल रहे।
विज्ञापन

000
वर्जन
स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया गया था, जिसमें रेल पटरियों पर शौच करते छह लोग पकड़े गए थे, जिनसे 1250 रुपये का जुुर्माना वसूल किया गया। - चंद्रिका प्रसाद, चौकी प्रभारी आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed