फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Realizing world Hari End of Discourses

साकार विश्व हरि के सत्संग का समापन

Sun, 01 Mar 2015 12:14 AM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Sun, 01 Mar 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Realizing world Hari End of Discourses
साकार विश्व हरि के एक सप्ताह तक हुये सत्संग में अच्छाइयों को ग्रहण करने, कुरीतियों से बचने, शिक्षा, समाजसेवा करने पर जोर दिया है। समापन पर दो घंटे तक उनके अनुयायियों का रेला चलता रहा।
विज्ञापन

बाईपास के निकट काशीनगर प्लाटिंग में एक सप्ताह तक हुये सत्संग में जनपद सहित पीलीभीत, शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, बरेली, हरदोई और फर्रूखाबाद सहित कई जनपदों से अनुयायी दो पहिया, चौपहिया, बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली से यहां आए। तमाम अनुयायी कई दिनों तक यहां रुके जिन्होंने सत्संग सुना है। साकार विश्व हरि ने इन दिनों में अधिकांशत: बुराई, कुरीतियों, अंध विश्वास, पुरानी सामाजिक परंपराओं से बचने का आह्वान किया। अच्छे संस्कार, सद्मार्ग पर चलने, परोपकार, अच्छी संगत करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन

साकार विश्व हरि के अनुयायी उन्हें भोलेबाबा मानकर जयकार करते रहे। एक सप्ताह बाद शनिवार को हुए समापन पर अनुयायियों ने अबीर गुलाल उड़ाकर होली खेली, जिसे देख साकार विश्व हरि प्रसन्न हुए। तमाम अनुयायियों ने उनका प्रचार प्रसार करते हुए अपने शरीर के रोगों के भी ठीक हो जाने की चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्संग का जब समापन हुआ तो मोहम्मदी, लखीमपुर, नगर की सभी सड़कों पर वाहनों का रेला चला। पैदल चलने वाले अनुयायाी भी देर शाम तक देखे गए जो दूर दराज तक ट्रेनों से अपने गंतव्य को रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed