{"_id":"67266e8395c0d79a830bd040","slug":"ration-card-made-within-24-hours-after-the-video-went-viral-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-132440-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वीडियो वायरल होने के बाद 24 घंटे में बना राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वीडियो वायरल होने के बाद 24 घंटे में बना राशन कार्ड
विज्ञापन
श्रीपाल को राशनकार्ड देते कोटेदार सियाराम। संवाद
बिजुआ। कटान पीड़ित और सरकारी सहायता न मिलने के कारण तंगहाली में गुजारा कर रहे ब्लॉक बिजुआ के हजूरपुरवा गांव निवासी श्रीपाल कश्यप का वीडियाे सोशल मीडिया साइट पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन जागा। 24 घंटे के अंदर पीड़ित का राशन कार्ड बन गया। अब प्रशासन उन्हें तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ देने की बात कह रहा है। क्षेत्र के अन्य कटान पीड़ित भी इसी स्थिति से गुजर रहे हैं। ऐसे में उनका सवाल है कि उन पर कब प्रशासन का ध्यान जाएगा?
गांव हजूरपुरवा के श्रीपाल कश्यप का गरीबी, बीमारी और बाढ़ में जमीन कट जाने के चलते दिवाली न मनाने का वीडियो सोशल मीडिया साइट पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया। इसके बाद जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने एसडीएम गोला विनोद कुमार गुप्ता को भेजकर पीड़ित को सरकार की ओर से चलने वाले सभी योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया था।
एसडीएम ने शुक्रवार को पीड़ित का राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड और अन्य योजनाओं के फाॅर्म ऑनलाइन भरवाए। साथ ही एक माह का राशन, मिठाई और पटाखे श्रीपाल को दिए गए हैं।