{"_id":"3f109dd8228c600b1186300abfb0e7c7","slug":"rashnkardon-list-of-fraud-charges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशनकार्डों की सूची में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशनकार्डों की सूची में धांधली का आरोप
गोला गोकर्णनाथ।
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के सदस्यों ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वार्डों में बनाई गई राशन कार्डों की सूची में धांधली का आरोप लगाते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सदस्यों ने नगर पालिका परिषद के सभागार में एकत्र होकर सूची में की गई धांधली का आरोप लगाते हुए पूर्ति अधिकारी श्रद्धा श्रीवास्तव से वार्ता कर समस्या के निदान की मांग की। तहसीलदार अशोक कुमार यादव को दिए ज्ञापन में सदस्यों ने कहा है कि वार्डों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत बनाई गई राशनकार्डों की सूचियां गलत हैं। सूची में 65प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को ही केवल शामिल किया गया है। सूची बनाने के लिए कराया गया सर्वे गलत है। आरोप लगाया कि अपात्रों, मृतकों, दूसरी जगह रहने वाले लोगों को सूची में शामिल किया गया है, जबकि पात्र लोग सदस्यों के घरों के चक्कर लगा रहे हैं। सदस्यों ने कहा कि अधिकारी समय रहते इस समस्या से निजात नहीं दिलाते हैं तो वे लोग विरोध प्रदर्शन और धरना करेंगे।
इस मौके पर द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, पंकज गुप्ता, कफील, काशी विश्वनाथ तिवारी, सुशील गिरि, इमरान मलिक, आशीष अवस्थी, रज्जन खां, जमाल अहमद, सुरेश जायसवाल, पप्पू त्रिवेदी, राजेश वर्मा, पिंटू वर्मा, हरिओम वर्मा, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, पंकज गुप्ता, कफील, काशी विश्वनाथ तिवारी, सुशील गिरि, इमरान मलिक, आशीष अवस्थी, रज्जन खां, जमाल अहमद, सुरेश जायसवाल, पप्पू त्रिवेदी, राजेश वर्मा, पिंटू वर्मा, हरिओम वर्मा, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन