{"_id":"1fb6a22397cb2284a793a62558992978","slug":"rashan-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तिहाई राशनकार्ड ही छपने को हो सके तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तिहाई राशनकार्ड ही छपने को हो सके तैयार
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 10 Dec 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए चल रही एंड-टू-एंड कंप्यूटराइजेशन की प्रक्रिया अभी रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। पिछले दो साल से चल रही प्रक्रिया में अभी तक महज 30.37 राशनकार्ड ही प्रिंट के लिए तैयार हैं। जिले में जारी 8,56,608 राशनकार्ड में से केवल 2,62,027 राशन कार्ड के शुद्ध डेटा ऑनलाइन फीड होने के बाद छपने को तैयार हैं।
करीब 5,96,000 डेटा त्रुटि संशोधन और नई इंट्री के लिए लंबित है। 4,53,778 राशनकार्डों के डेटा की ऑनलाइन फीडिंग की जा चुकी है। पिछले दिनों शासन के एक निर्देश पर एपीएल और बीपीएल राशनकार्डों का काम रोक कर अंत्योदय राशनकार्डों का काम प्राथमिकता पर करने को कहा था। इसके बावजूद अंत्योदय कार्डों में भी अभी तक पचास फीसदी ही काम हो पाया है। जिले में कुल 1,09,890 अंत्योदय राशनकार्ड हैं। इनमें से 53,983 राशनकार्डों के डेटा त्रुटि संशोधन और नई इंट्री के लिए लंबित हैं। 55,911 राशनकार्ड प्रिंट के लिए तैयार हैं। यह कुल राशनकार्ड का 50.80 फीसदी है।
जिले में कुल 1,76,717 बीपीएल राशनकार्ड हैं। इनमें 97,781 राशनकार्डों के डेटा अपलोड हो चुके हैं। इनमें से केवल 66,050 राशनकार्ड प्रिंट के लिए तैयार हैं। जो कुल बीपीएल राशनकार्डों का 37.38 प्रतिशत है। इसी तरह जिले में प्रचलित कुल 5,76,266 एपीएल राशनकार्डों में से 2,81,900 राशनकार्डों के डेटा अपलोड हो चुके हैं। इनमें से केवल 1,40,066 राशनकार्ड प्रिंट के लिए तैयार हैं। यह कुल राशनकार्डों का मात्र 24.31 प्रतिशत है।