{"_id":"5e6e70de8ebc3ea7c369ed6a","slug":"rape-lakhimpur-news-bly399623592","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म, विरोध करने पर नाक काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म, विरोध करने पर नाक काटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में दरिंदे ने दिनदहाड़े घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी चाकू से नाक काट कर अलग कर दी। हैवानियत की इस घटना से गांव में दहशत है। पुलिस ने देर शाम आरोपी को उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी।
शारदानगर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि रविवार को वह घर पर नहीं था। पत्नी गांव में ही किसी काम से गई थी। घर पर 16 साल की पुत्री अकेली थी। सुबह करीब 11 बजे गांव का ही गौतम चाकू लेकर घर के अंदर घुस आया। उसने पुत्री को दबोच कर उसके गले पर चाकू रख दिया और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इसी बीच पुत्री की मां घर के पास पहुंच गई। पुत्री के चीखने-चिल्लाने पर मां व आसपास के लोग भी पहुंचे और आरोपी को ललकारा। आरोपी ने पुत्री की नाक चाकू से काटकर अलग कर दी। पास आने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकला। घटना से गांव में दहशत है। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी और बेटी को लहूलुहान हालत में लेकर पुलिस चौकी पहुंचे। आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। चौकी पुलिस पीड़ित किशोरी को लेकर सदर कोतवाली आई। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और अंगभंग करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापा मारा गया, लेकिन वह नहीं मिला है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित किशोरी को उपचार कराने के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।