फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ranji administrative Abhishek became manager

रणजी के एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर बने अभिषेक

Sun, 29 Nov 2015 06:57 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 29 Nov 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
Ranji administrative Abhishek became manager
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने शहर के अभिषेक शुक्ला को ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश और बड़ौदा के बीच होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर नियुक्त किया है। अभिषेक शुक्ला को मिले इस सम्मान से जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चीफ आपरेटिंग आफीसर दीपक शर्मा ने पत्र भेजकर अभिषेक शुक्ला को इस आशय की जानकारी दी है। दीपक शर्मा ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला को पत्र भेजकर बताया है कि एक दिसंबर से चार दिसंबर तक ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश और बड़ौदा के बीच रणजी ट्रॉफी मैच खेला जाएगा। इसमें यूपी टीम से अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार, पीयूष चावला, प्रवीण कुमार और कुलदीप यादव सुसज्जित टीम में खेलेंगे। इसके लिए इस रणजी ट्रॉफी मैच के लिए उन्हें एडमिनिस्ट्रेटिव मैनजर नियुक्ति किया गया है। जिले में पहली बार क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से किसी खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी मैच में एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। अभिषेक शुक्ला इस समय पाल इंटर नेशनल स्कूल में बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण देते हैं। अभिषेक शुक्ला को मिले इस सम्मान से जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed