{"_id":"676d9c6e5870c9f40f0b54cc","slug":"ramnagar-pontoon-bridge-started-with-half-hearted-preparations-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-135928-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आधी अधूरी तैयारियों के साथ चालू हुआ रामनगर पांटून पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आधी अधूरी तैयारियों के साथ चालू हुआ रामनगर पांटून पुल
विज्ञापन
रामनगर घाट पर बना पांटून पुल- संवाद
बिजुआ। रामनगर घाट शारदा नदी पर बना अस्थायी पांटून (पीपा पुल) आधी अधूरी तैयारियों के बीच शुरू हो गया है। क्षेत्र की शारदा नदी के किनारे दोनों तरफ के बसे हजारों ग्रामीणों के लिए पलिया-निघासन आने जाने वालों के लिए रास्ता आसान हो गया है।
शारदा नदी के किनारे तहसील गोला गोकर्णनाथ, तहसील पलिया, तहसील निघासन तथा तहसील सदर के लगभग सौ गांव बसते हैं और इन गांवों के लोगों का शारदा नदी के इस पार तथा उस पार आना जाना लगा रहता है।
शारदा नदी पर एक स्थाई पुल पलिया तथा दूसरा शारदानगर में बना हुआ है। दोनों पुलों के बीच करीब 80 किलोमीटर की दूरी है। कई ग्रामीणों की खेतीबाड़ी शारदा नदी के दूसरी तरफ है, इन लोगों को खेतों में काम करने के लिए जाना पड़ता है। आने जाने के लिए रामनगर घाट पर अस्थायी पांटून पुल 15 नवंबर से 15 जून तक चलता है। रामनगर घाट से यही दूरी सिर्फ 30 किलोमीटर पड़ती है। पीडब्ल्यूडी जेई रामचंद्र वर्मा ने बताया कि अस्थाई पांटून पुल की लागत घटती बढ़ती रहती है। इस साल दो जगहों पर पांटून पुल बनाए गए हैं।