फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ram Bilas of Odara, Ritesh of Ambara and Radha of Laukahi became the heads.

Lakhimpur Kheri News: ओदारा के राम बिलास, अंबारा के रीतेश और लौकाही की राधा बनीं प्रधान

Sat, 22 Feb 2025 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ram Bilas of Odara, Ritesh of Ambara and Radha of Laukahi became the heads.
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान राधा को जीत का प्रमाण-पत्र देते हुए आरओ अभय सागर। स्रोत चुनाव कार्यालय
बिजुआ/खमरिया। 19 फरवरी को जिले की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए हुए मतदान के बाद शुक्रवार को नवनिर्वाचित प्रधानों को जीत का प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन

नकहा ब्लॉक के ओदारा ग्राम पंचायत में दो प्रत्याशी राम बिलास और पूनम चुनाव मैदान में थीं। शुक्रवार को मतगणना में राम बिलास को 933 और पूनम को 740 वोट मिले हैं। ऐसे में राम बिलास 193 वोटों से जीत दर्ज की। इसी तरह बिजुआ ब्लॉक के अंबारा ग्राम पंचायत में रीतेश कुमार और सोहन लाल प्रधान बनने की दावेदारी की थी, जिसमें गांव की जनता ने रीतेश कुमार पर विश्वास जताया। रीतेश को 891 वोट मिले, जबकि उनके विपक्षी सोहन लाल को मात्र 279 वोट मिले है।
विज्ञापन

रीतेश 612 वोटों से जीत हासिल की। ईसानगर ब्लाक के लौकाही मल्लपुर में पिंकी देवी, ऊषा पाठक और राधा चुनाव मैदान में थी। राधा को सबसे ज्यादा 1019 वोट मिले। जबकि पिंकी देवी को 861 और ऊषा को 809 वोट मिले। मतगणना के बाद आरओ अभय कुमार सागर ने राधा को जीत का प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीओ पीपी सिंह, थाना ईसानगर प्रभारी देवेंद्र कुमार, थाना खमरिया प्रभारी विवेक कुमार उपाध्याय, ईएसआई अरुण कुशवाहा, राजेंद्र बाबू अवस्थी आदि मौजूद रहे। उपस्थित रहे मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हो गई।


उधर बेहजम में निर्विरोध बीडीसी सदस्य निर्वाचित घोषित की गईं मुस्कान देवी 23 पुत्री गिरीशचंद्र त्रिवेदी निवासी बढरिया को आरओ जेई एमआई प्रेम पाल शर्मा एवं खंड विकास अधिकारी नीरज दुबे प्रमाण पत्र सौंपा।

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान राधा को जीत का प्रमाण-पत्र देते हुए आरओ अभय सागर। स्रोत चुनाव कार्यालय

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान राधा को जीत का प्रमाण-पत्र देते हुए आरओ अभय सागर। स्रोत चुनाव कार्यालय

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान राधा को जीत का प्रमाण-पत्र देते हुए आरओ अभय सागर। स्रोत चुनाव कार्यालय

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान राधा को जीत का प्रमाण-पत्र देते हुए आरओ अभय सागर। स्रोत चुनाव कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed