फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rajiv Gandhi Anniversary celebrated

राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

Thu, 21 May 2015 07:28 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 21 May 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Anniversary celebrated
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्व. गांधी देश के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाले प्रधानमंत्री थे। देश के विकास में उनकी अग्रणी भूमिका रही। कंप्यूटर और मोबाइल युग उन्हीं की देन है। संचार क्रांति लाने वाले प्रधानमंत्री को देश कभी भूल नहीं पाएगा। कैप्टन मोनिश नकवी ने कहा कि राजीव  गांधी के बलिदान को न देश भूला है और न ही कभी भूल पाएगा, उनमें देश को आगे बढ़ाने की दृढ़ इच्छाशक्ति थी। पार्टी नेता डीके दीक्षित ने राजीव गांधी को 21वीं सदी का प्रेरणा श्रोत बताया। यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रहलाद पटेल एवं अशोक सक्सेना स्व. राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर महिला अध्यक्ष कोमल सिंह एवं सुजीता कुमारी, चंद्रप्र्रभा अवस्थी, मंजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। कस्बे के सदर चौराहा स्थित इंदिरा पार्क में नगर अध्यक्ष शफी आगा की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 24वीं पुण्य तिथि मनाई। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। नगर अध्यक्ष ने कहा कि युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत को कंप्यूटर टेक्नोलॉजी से जोड़ने का सपना देखा था, जो आज साकार हो गया है। इस मौके पर यूसुफ अली, प्रेम वर्मा, नवनीत अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय नगर पालिका रोड पर सादगी पूर्वक मनाई गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष कुलदीप सिंह, अमर गुप्ता, रमेश चंद्र गर्ग, मुरलीधर गर्ग, गुरनाम सिंह, बलराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

संपूर्णानगर। ब्लाक  कांग्रेस कमेटी पलियाकलां के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की 24वीं पुण्यतिथि को शहीदी दिवस के रूप में मनाकर याद किया। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामचरन गौड़, सत्यदेव मिश्रा, अरविंद कुमार वर्मा आदि ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed