{"_id":"58a9c4db4f1c1bd257d87092","slug":"rain-on-broad-gauge-tracks-trial-before-dudengin-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":" ब्रॉडगेज की पटरियों पर बारिश से पहले दौड़ेंगीं ट्रायल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रॉडगेज की पटरियों पर बारिश से पहले दौड़ेंगीं ट्रायल ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो बाकेगंज।
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
आमान परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी-सीतापुर के बीच आमान-परिवर्तन के काम में आई तेजी
मोबाइल फ्लैश बट वेल्डिंग मशीन से जोड़ी जा रही ब्रॉडगेज रेल पटरियां
सीतापुर से मैलानी के बीच 106 किलोमीटर में चल रहे आमान परिवर्तन का काम तेज हो गया है। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो बरसात के पहले इस रूट पर ट्रायल ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। कार्यदायी संस्था आरबीएनएल ने बरसात से पहले ही इस काम को पूरा करने का लक्ष्य बनाया है। बता दें आमान परिवर्तन का काम करीब दो साल पीछे चल रहा है। अब इस काम में और ज्यादा देरी न हो इसलिए काम की रफ्तार बढ़ा दी गई है।
आरबीएनएल के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर एसके वर्मा ने बताया कि सीतापुर और मैलानी रेल प्रखंड के बीच लूप लाइन सहित 118 किलोमीटर ब्रॉडगेज की रेल पटरियां बिछाई जानी है। इसमेें 60 किलोमीटर रेल पटरियां मोबाइल फ्लैश बट वेल्डिंग मशीनों से जोड़कर लिंक की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा इस प्रखंड पर 100 पुलों का निर्माण किया जाना है, इसमें 65 पुलों के बक्से डाले जा चुके है। 12 पुलों का निर्माण कार्य साइट पर ही किया जाएगा। इसमें इस प्रखंड में शामिल बाकेगंज, फरधान और ओयल के क्रमश: दो सौ, एक सौ पचास और एक सौ फिट लंबाई के तीन बडे़ पुलों पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि ब्रॉडगेज की ट्रेनें दौड़ाने के लिए नहर पुलों पर 25 मीटर गहराई की नींव खेदकर उसमें कंकरीट डालकर मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मीटर गेज के 100 रेल फाटकों में 23 को बंद कर दिया गया है। इन बंद किए गए रेल फाटकों पर (एलएचएस) लिमिट हाइट सबवे बनाए जाएंगे। इसमें 13 फाटकों पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। साथ ही भविष्य में सीतापुर-मैलानी ब्राडगेज रेल प्रखंड पर 32 मानवरहित रेल फाटक बनाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके अलावा मैलानी और बाकेगंज के बीच जंगल से होकर गुजरी 16 किलोमीटर रेल मार्ग पर तेजी से कार्य चल रहा है। इसमें सात किलोमीटर ब्रॉडगेज की पटरियां बिछाने के साथ ही ऑटोमैटिक मशीनों से पटरियों की वेल्डिंग का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि ब्रॉडगेज रेलवे स्टेशन भवनों का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है। इसी कड़ी में लखीमपुर, सीतापुर, गोला गोकर्णनाथ, हरगांव और मैलानी में हाई लेबल प्लेटफार्म बनाए जाने के साथ ही फुट ओवरब्रिजों का निर्माण कराया जाएगा। अन्य स्टेशन पर मीडियम और लो लेबल प्लेटफार्म बनवाए जा रहे हैं।