फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   rain in district

फिर हुई झमाझम बारिश, हवाओं से ठंड बढ़ी

Mon, 15 Dec 2014 06:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 15 Dec 2014 06:53 PM IST
विज्ञापन
rain in district
रात में हुई
विज्ञापन
झमाझम बारिश के बाद सुबह कुछ देर के लिए धूप निकली। इसके कुछ ही देर बाद आसमान में बादल छा गए और दोपहर होते-होते झमाझम बारिश शुरू हो गई। रात के बाद सोमवार को करीब दो घंटे तक बर्फीली हवाओं के साथ बारिश होने से ठंड में और ज्यादा इजाफा हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
रविवार आधी रात से सुबह तड़के तक जोरदार बारिश हुई। पलिया और बांकेगंज समेत कई जगहों पर ओले भी गिरे इससे गलन बढ़ गई। शारदा बैराज पर रात की बारिश 5.2 मिलीमीटर रिकार्ड की गई। सुबह होते ही आसमान साफ हो गया और गुनगुनी धूप खिल गई। यह धूप कुछ देर ही लोगों को राहत दे पाई। 11 बजे आसमान में छाए बादलों ने सूरज को ढक लिया। करीब एक बजे से फिर बारिश शुरू हो गई। इससे सोमवार को भी पूरे दिन जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। पलियाकलां। शनिवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी है और इलाके में रुक रुक कर बारिश होती रही। रविवार की देररात तेज बारिश हुई। यह बारिश सोमवार दोपहर तक हुई। तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया वहीं ठंड भी काफी बढ़ गई है। मजदूर काम पर नहीं जा सके। दिहाड़ी न मिलने से उनके घरों में चूल्हे जलना मुश्किल हो गया। इसके साथ ही बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के चलते शहर की गलियों में कीचड़ हो गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बांकेगंज। सोमवार भोर बादलों की गड़गड़ाहट के बीच हुई तेज बारिश के बीच हल्की ओलावृष्टि भी हुई। हवाओं के चलने से शीतलहर के चलते लोग घरों में दुबके रहे। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। सवेरे 10 बजे के लगभग बारिश बंद होने के बाद निकली धूप से लोगों को राहत मिली।
गोला गोकर्णनाथ। दिनभर धूप न निकलने से ठिठुरन बढ़ गई और लोग दिनभर कांपते रहे। रुक-रुककर हो रही बारिश से नगर और ममरी संसारपुर समेत सभी क्षेत्रों में जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका ने जगह-जगह अलाव जलवाए।  
रात में हुई ओला वृष्टि
रविवार की देररात बारिश के साथ ओले भी गिरे। पलिया और बांकेगंज में ओले गिरने की सूचना है। इससे पूरे तराई क्षेत्र में गलन बढ़ गई है। ओलों का गिरना लाही की फसल के लिए इसे घातक माना जा रहा है।
गेहूं मसूर के लिए फायदा, आलू को नुकसान
बांकेगंज। बारिश से जहां गेंहू, मसूर, लाही और गन्ने की फसलों को फायदा हुआ, वहीं आलू की फसल के लिए यह बारिश नुकसानदेय साबित हुई। ओले गिरने से तिलहनी फसलों को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed