{"_id":"686ea4073dc1765b460763ea","slug":"rain-brought-relief-from-scorching-heat-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-150206-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से निजात
विज्ञापन
बुधवार सुबह हुई बारिश में निकलते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। बुधवार सुबह हुई बारिश की वजह से मौसम सुहाना रहा। दिन भर बादल छाए रहे। बदली और हवा की वजह से लोगों को कई दिन से तपा रही तेज धूप व उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं अधिकतम पारा पांच डिग्री तो न्यूनतम पारा दो डिग्री लुढ़क गया। आईएमडी के मुताबिक, अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना नहीं है।
बुधवार को बारिश के होने से तापमान में बदलाव रहा। एक दिन पहले तक 34 डिग्री पर रहा अधिकतम पारा लुढ़ककर 29 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। अलसुबह से ही बादल छा गए। बारिश शुरू हुई तो मौसम खुशनुमा हो गया। ठंडी हवा की वजह से लोगों ने राहत की सांस ली।
पूरा दिन बदली छाई रही। तेज चल रही हवा ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाई। मौसम विभाग ने ऑरेंट अलर्ट जारी किया। हालांकि आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना नहीं है। रविवार से यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें तेज हवा के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
एक सप्ताह में इतना रहा पारा
दिन अधिकतम न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
3 जुलाई :::: 36 :::: 29
4 जुलाई :::: 36 ::: 27
5 जुलाई :::: 33 ::: 29
6 जुलाई ::: 35 :::: 28
7 जुलाई :::: 36 :::: 29
8 जुलाई ::::: 34 ::: 27
9 जुलाई ::::: 29 ::: 25