फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rain and hail increased the coolness, temperature dropped by five degrees

Lakhimpur Kheri News: बारिश-ओलावृष्टि ने बढ़ाई ठंडक, पांच डिग्री लुढ़का तापमान

Mon, 05 Feb 2024 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Rain and hail increased the coolness, temperature dropped by five degrees
सुबह के समय बारिश के बीच निकलते वाहन-संवाद
लखीमपुर खीरी। दो दिन खिली धूप के बाद रविवार तड़के मौसम ने फिर करवट ली। शहर और जिले में कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि से मौसम सर्द हो गया। मैगलगंज इलाके में ओले भी गिरे। शाम के समय अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढ़ककर 17 पर पहुंच गया। बारिश की वजह से सड़कों और बाजार में आवाजाही कम दिखी। मौसम सर्द होने से लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन

दो दिनों से निकल रही धूप के बाद मौसम साफ हो गया था। इससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। हालांकि सर्द हवाएं चलने से ठंड में किसी तरह की कोई कमी नहीं देखी गई थी। मौसम विभाग रविवार को बारिश होने की आशंका जता रहा था। शनिवार की रात अचानक आसमान में बादल छाए और सुबह तड़के रिमझिम बरसात शुरू हो गई।
विज्ञापन

शहर में हल्की बरसात के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा गया। तापमान गिरने से बढ़ी ठंड से सबसे ज्यादा दिक्कत मोटर साइकिल से आवागमन करने वालों को हुई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक बादल साफ नहीं होगा, साथ ही सर्द हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
सरसों की फसल को हो सकता नुकसान
मौजूदा समय में लाही की फसल में फूल आ चुके हैं। रिमझिम बरसात से इस फसल को नुकसान पहुंच सकता है। बारिश की वजह से लाही में आए फूल गिर सकते हैं। जिससे उत्पादन कम होगा। वहीं गन्ना, गेहूं, मटर, लाही, मसूर, आलू, की फसल को फायदा पहुंचेगा। बारिश होने से ये फसल अच्छी होने की संभावना है। वहीं किसानों को बार बार सिंचाई की आवश्यकता नहीं होगी।

बारिश के साथ ओले भी गिरे, फसलों को नुकसान

मैगलगंज। क्षेत्र के आसपास इलाकों चपरतला, रहजनियां में रविवार शाम 4:30 बजे तेज बरसात के साथ ओलावृष्टि होने लगी। इससे किसानों की तैयार खड़ी सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ। किसान डालचंद और दयाराम ने बताया कि खेतों में खड़ी सरसों की फसल पकने को है, जो ओलावृष्टि के कारण नष्ट हो गई है। वहीं कहीं-कहीं सरसों की फसल में फूल गिर गया है। कुछ खेतों में पानी भर जाने की वजह से आलू की फसल को भी नुकसान होना बताया जा रहा है। संवाद

बारिश से गेहूं की फसल को लाभ
अमीरनगर। बारिश से किसानों की गेहूं की फसल को फायदा पहुंचेगा। रविवार की सुबह से पूरे दिन हल्की बारिश होती रही। बारिश के चलते भले ही लोग घरों से न निकल सके हों। क्षेत्र के किसान बलजीत सिंह, हरजीत सिंह, सतनाम सिंह, राजपाल सिंह, भारत सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, विजय मिश्रा, एहरान खां, सुलेमान खां, मनोज कुमार सिंह का कहना है कि गेहूं की फसल को इस बारिश के पानी से फायदा होगा। संवाद

सुबह के समय बारिश के बीच निकलते वाहन-संवाद

सुबह के समय बारिश के बीच निकलते वाहन-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed