फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Railway workers voted in favor of strike for the second day

Lakhimpur Kheri News: दूसरे दिन भी रेलकर्मियों ने किया हड़ताल के पक्ष में मतदान

Thu, 23 Nov 2023 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Railway workers voted in favor of strike for the second day
मैलानी। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन नरमू की ओर से आयोजित हड़ताल मतदान में दूसरे दिन 115 रेलकर्मियों ने हड़ताल के पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन

नरमू के शाखा अध्यक्ष तेज प्रकाश के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली के लिए हड़ताल के पक्ष में मतदान के तहत पहले दिन सोमवार को 211 रेलकर्मियों ने मतदान किया था। इस प्रकार दो दिन चले मतदान में कुल 326 कर्मियों ने हड़ताल के पक्ष में मतदान किया। नरमू शाखा अध्यक्ष तेज प्रकाश और मंत्री धनेश ठाकुर ने बताया कि बैलेट बॉक्स नरमू के मंडल मुख्यालय लखनऊ भेजे जाएंगे। वहां से गोरखपुर मुख्यालय जाएंगे।
विज्ञापन

कहा कि अगर सरकार पुरानी पेंशन बहाली की मांग नहीं मानती है, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल होना तय है। इस दौरान नरमू के शाखा कोषाध्यक्ष रामेंद्र, संगठन मंत्री आबाद खां, अनिल कुमार, रंजीत कुमार, हारून अंसारी, राम रतन, प्रदीप कुमार, राम बचन, माेहम्मद फैज, इकबाल, इकबाल हुसेन, सुहैल अंसारी, सुशील कुमार, अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed