फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Railway track broke after goods train passed

Lakhimpur Kheri News: मालगाड़ी गुजरने के बाद टूट गई रेल पटरी

Mon, 02 Dec 2024 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Railway track broke after goods train passed
दूधिया खुर्द के पास टूटी रेल पटरी-स्रोत वायरल फोटो
मैलानी। मैलानी-पूरनपुर सेक्शन में रविवार को मालगाड़ी गुजरने के बाद रेल पटरी टूट गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

सुबह एक मालगाड़ी पूरनपुर से मैलानी की ओर आ रही थी। दुधिया खुर्द से रवाना होने के बाद धर्मापुर गांव के पास यार्ड में रेल पटरी तेज आवाज के साथ टूट गई। गांव वालों ने इसकी सूचना रेलकर्मियों को दी। सूचना पर पहुंचे संबंधित रेलकर्मियों ने पटरी को दुरुस्त कर संचालन के लिए तैयार किया।

इस दौरान ट्रेन संख्या 55,357 पीलीभीत-मैलानी पैसेंजर को सुबह आठ बजकर छह मिनट पर पूरनपुर में ही खड़ा कर दिया गया। रेलपथ दुरुस्त होने के आधा घंटा बाद रवाना किया गया। जनसंपर्क अधिकारी इज्जतनगर राजेंद्र सिंह ने बताया कि दुधिया खुर्द यार्ड में रेल पटरी टूट गई थी। इसे दुरुस्त कर मौके पर 30 किमी प्रति घंटा की सीमित गति से रेल संचालन बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed