फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Railway station: The work of first charan will be completed by 31st March

रेलवे स्टेशन: पहले चारण का काम 31 मार्च तक हो जाएगा पूरा

Sat, 04 Nov 2023 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Railway station: The work of first charan will be completed by 31st March
रेलवे स्टेशन पर ध्वस्तीकरण में निकली 18 वीं शताब्दी की ईंटो का फोटो ​खिचवाते एडीआरएम
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के निरीक्षण से पहले एडीआरएम के नेतृत्व में कई रेलवे अधिकारी स्टेशन पहुंच गए। एडीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण एवं ध्वस्तीकरण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

दस दौरान स्टेशन पर बनने वाले दूसरे फुटओवर ब्रिज के पास पड़ी 18वीं शताब्दी की ईंटें देखीं। इनकी गुणवत्ता का जब एक कर्मचारी ने बखान किया तो उन्होंने इनकी फोटो खिंचवाई। वहीं सीनियर डीएन टू ने मुख्यालय पर पुरानी ईंटों को रंगवाकर संग्रहालय में रखने की जानकारी दो तो एडीआरएम ने पीडब्लयूआई को करीब 100 ईंटें सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद आयोजित प्रेसवार्ता में एडीआरएम ने बताया कि रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करीब तीन से चार चरणों में होगा। पहले चरण का काम 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा। प्लेटफार्म नंबर एक से दूसरे पर जाने पर के लिए फुटओवर ब्रिज, मुख्य प्रवेश द्वार को ओवरब्रिज के सामने से आगे बढ़ाकर शौचालय से पहले करने, स्वचालित सीढि़यों का निर्माण, पार्किंग आदि का काम कराया जाना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसरे चरण में शहरवासियों के लिए फुट ओवर ब्रिज बनेगा, जिससे नगरवासियों को स्टेशन के उस पर जाने में सहूलियत मिलेगी। उन्हें रेलवे लाइन फांदना नहीं होगा। करीब तीन से चार चरणों में स्टेशन की रूपरेखा पूरी तरह से बदल जाएगी। इस मौके पर एसीएम, पीआरओ महेश गुप्ता, स्टेशन मास्टर शिव कुमार गुप्ता, विमल गुप्ता आदि मौजूद रहे।


ट्रेनों के रुकने का समय बढ़वाने का दिया आश्वासन
दैनिक यात्रियों के लिए मैलानी से लखीमपुर सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचने के लिए पैसेंजर ट्रेन का संचालन कराने, लखीमपुर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव का समय दो से बढ़ाकर पांच करने के सवाल पर एडीआरएम ने सकारात्मक जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed