{"_id":"5ff7574d8ebc3e2e7117b52b","slug":"railway-lakhimpur-news-bly432897365","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल ट्रेन: गिनती के यात्री उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल ट्रेन: गिनती के यात्री उतरे
विज्ञापन
लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद स्टाफ। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। गोरखपुर से चलकर मैलानी जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार सुबह करीब 10:40 पर लखीमपुर स्टेशन पर पहुंची। कई माह बाद पहली बार आई ट्रेन में गिनती के यात्री सवार थे। इसमें से छह लोग ही स्टेशन पर उतरे। नौ माह बाद स्टेशन पहुंची ट्रेन को देखने वालों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। गुरुवार सुबह स्टेशन का नजारा देखने वाला था। ट्रेन में मौजूद यात्रियों से ज्यादा रेलवे का स्टाफ ट्रेन में तैैनात था। वहीं देखने वालों की संख्या भी काफी अधिक थी। गिनते के उतरे यात्री और उससे कहीं ज्यादा चेकिंग स्टाफ लोगों में खासा चर्चित रहा।
गुरुवार सुबह ट्रेन आने से पहले ही उसे देखने वाले स्टेशन पर इकट्ठा हो गए। हालांकि बिना मास्क मिले लोगों को जीआरपी और आरपीएफ ने बाहर कर दिया। यात्रियों को कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए निरंतर अनाउंस होता रहा। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही उसमें से उतरे गिनती के यात्री और उसमें मौजूद रेलवे स्टाफ लोगों में चर्चा का विषय बन गया। संवाद