फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Railway department claims on road land, villagers raised objection

रास्ते की भूमि पर रेलवे विभाग का दावा, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

Tue, 21 Dec 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Railway department claims on road land, villagers raised objection
बांकेगंज। रेलवे स्टेशन के सामने बसे स्टेशनपुरवा गांव और रेल लाइन के बीच खाली पड़ी भूमि पर रेलवे दावा कर रहा है। जबकि इस खाली पड़ी भूमि से ग्रामीण आवागमन करते हैं। इस सीमा विवाद से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम गोला को प्रार्थना-पत्र देकर रेलवे और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम से पैमाइश कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

स्टेशनपुरवा गांव के ग्रामीण यदुनंदन सिंह पुजारी, विपिन शर्मा, वीरेंद्र पाल सिंह, श्रीपत सिंह, त्रिपुरारी, लव शर्मा आदि ने एसडीएम को दिए गए प्रार्थना- पत्र में कहा कि खाली पड़ी रेलवे विभाग की भूमि से सैकड़ों ग्रामीण हर रोज आवागमन करते हैं। जबकि रेलवे विभाग इस भूमि पर अपना दावा कर रहा है। सीमा विवाद के समाधान के लिए एसडीएम गोला ने राजस्व और रेलवे विभाग की संयुक्त टीम गठित कर रेलवे भूमि की पैमाइश के निर्देश दिए थे। सोमवार को संबधित भूमि के चिन्हीकरण के लिए तहसीलदार गोला वीके गुप्ता के निर्देशन में राजस्व निरीक्षक वीके श्रीवास्तव, लेखपाल भूपेंद्र सिंह की टीम स्टेशनपुरवा गांव पहुंची, लेकिन रेल विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा। उधर, मैलानी जंक्शन के एईएन लाल बहादुर ने बताया कि बांकेगंज रेलवे स्टेशन के स्टेशनपुरवा गांव और रेल भूमि के मध्य पैमाइश की उन्हें जानकारी नहीं है। राजस्व निरीक्षक का फोन आने पर जानकारी हुई। फिलहाल 27 दिसंबर तक जीएम रेल के प्रस्तावित निरीक्षण कार्य में रेल कर्मी व्यस्त हैं।
विज्ञापन

स्टेशनपुरवा गांव के ग्रामीणों ने रेलवे लाइन और आबादी के बीच खाली पड़ी भूमि की रेलवे और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम से पैमाइश कराने के लिए प्रार्थना-पत्र दिया था। रेलवे और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर संबधित भूमि की 20 दिसंबर को पैमाइश करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अविनाश चंद्र मौर्य, एसडीएम गोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed