{"_id":"0114d3b641dcf15654311c265f54deb4","slug":"rail-employee-shrouded-in-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल कर्मचारी नहर में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल कर्मचारी नहर में डूबा
मैलानी
Updated Sun, 03 May 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
शारदा सहायक नहर में नहाते समय एक रेलवे कर्मचारी डूब गया। खोजबीन के बाद भी देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका था।
मुरादाबाद का मूल निवासी प्रमोद (27) मैलानी रेलवे स्टेशन पर प्वाइंट्समैन के पद पर तैनात था। वह रविवार को जंगल में स्थित मड़हा बाबा मंदिर पर एक भंडारे में गया था। वहां से लौटते समय वह भीरा रोड स्थित शारदा सहायक नहर में नहाने लगा। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह अचानक डूब गया। सूचना पाकर एसओ आशुतोष मिश्रा मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि नहर बंद करा दी गई है, जिससे पानी कम होने पर प्रमोद का कुछ पता चल सके। बांकेगंज में नहर कोठी पर भी जाल लगा दिया गया है। इसके अलावा आसपास के गांवों से गोताखोर बुलवाकर उनसे भी नहर में प्रमोद की खोजबीन कराई जा रही है, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। प्रमोद मूलत: मुरादाबाद का निवासी है। हाल ही में ग्रुप डी की परीक्षा पास कर वह मैलानी में प्वाइंट्समैन के पद पर तैनात हुआ था।