फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Question papers fell short, exams were delayed in many places

Lakhimpur Kheri News: कम पड़ गए प्रश्नपत्र, कई जगह देरी से हुई परीक्षा

Mon, 24 Mar 2025 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Question papers fell short, exams were delayed in many places
परीक्षा देते परिषदीय विद्यालयों के बच्चे। स्कूल - फोटो : नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए अ​खिल भारतीय किसान यूनियन के पदा​धिकारी
लखीमपुर खीरी। सोमवार से परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। शिक्षकों के साथ ही विभागीय अधिकारियों की लापरवाही सामने आई। खीरी टाउन क्षेत्र के कुछ स्कूलों में छात्रों के सापेक्ष प्रश्नपत्र कम भेजे गए। इससे परीक्षा करीब एक घंटा देर से शुरू हुई। बाकी जगहों पर छुटपुट परेशानियां देखने को मिलीं।
विज्ञापन

कस्बा खीरी में स्थित प्राथमिक विद्यालय बालिका और बालक जिंसी के स्कूल ,पट्टी वाले स्कूल में प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे थे। बच्चों की संख्या के सापेक्ष प्रश्नपत्र नहीं मिले, इससे परीक्षा में दिक्कतें हुईं। बताया कि विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र अधिकारियों की लापरवाही से स्कूल नहीं पहुंचे। सुबह 9.30 बजे से जब पेपर शुरू होना था तो विद्यालय के जिम्मेदार प्रश्नपत्र लेने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बालक फील्ड वाले स्कूल में कक्षा 8 में लगभग 150 बच्चे हैं और प्रश्नपत्र 40 मिले। इसके अलावा कक्षा आठ में उर्दू के पेपर ही नहीं बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन की परीक्षा में कक्षा एक के परीक्षार्थियों ने मौखिक परीक्षा दी। वहीं दो और तीन में गणित, संस्कृत व उर्दू, कक्षा चार से लेकर छह तक के विद्यार्थियों ने हिंदी और संस्कृत व उर्दू की परीक्षा दी। जबकि सात और आठ तक के बच्चों ने विज्ञान और संस्कृत व उर्दू की परीक्षाएं दीं।
लखीमपुर शहर के सदर विद्यालय के अलावा महराजनगर, नौरंगाबाद, सैधरी आदि जगहों के बच्चे प्रश्नपत्र से पेपर देते नजर आए। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जहां कहीं इस तरह की दिक्कतें आई हैं, वहां के शिक्षकों से जवाब मांगा जाएगा।

-------------------
नई बेंचों पर बैठकर परीक्षा देते समय खुश दिखे विद्यार्थी

गोला गोकर्णनाथ। नगर के त्रिलोक गिरि, संविलियन विद्यालय, लोने सिंह संविलियन विद्यालय, जवाहर प्राथमिक, कस्तूरबा प्राथमिक विद्यालय, आदर्श प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र एवं रामविलास प्राथमिक विद्यालय सहित सात परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। त्रिलोक गिरि संविलियन विद्यालय में नई डेस्क पर परीक्षा देते विद्यार्थी खुश दिखे। प्रधानाध्यापक सरोज वाला एवं रामकुमार ने बताया कि प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा हुई है। प्रश्नपत्र जिले से उपलब्ध कराए गए हैं। संवाद

परीक्षा देते परिषदीय विद्यालयों के बच्चे। स्कूल

परीक्षा देते परिषदीय विद्यालयों के बच्चे। स्कूल- फोटो : नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed