फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   python reached the paddy field farmers shocked in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: खेत के धान में पहुंचा विशालकाय अजगर, देखकर किसानों के उड़ गए होश

Thu, 09 Oct 2025 06:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Oct 2025 06:03 PM IST
सार

धौरहरा तहसील क्षेत्र के गांव पंडितपुरवा सुजईकुंडा निवासी किसान रंगीलाल अपने खेत में धान काट रहे थे। तभी उनकी नजर अजगर पर पड़ी। उसे देख उनके होश उड़ गए। अजगर करीब 14 फुट लंबा बताया गया। 

विज्ञापन
python reached the paddy field farmers shocked in Lakhimpur kheri
धान के खेत में विशालकाय अजगर - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील क्षेत्र के गांव पंडितपुरवा सुजईकुंडा में बृहस्पतिवार दोपहर धान के खेत में विशालकाय अजगर मिलने से दहशत फैल गई। गांव के किसान रंगीलाल अपने खेत में धान की फसल काट रहे थे, तभी अचानक झाड़ियों से अजगर निकल आया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरी सतर्कता के साथ अजगर को काबू में लिया। टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि खेतों में काम करते समय सतर्कता बरतें और किसी भी वन्यजीव के दिखने पर तुरंत सूचना दें। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि पकड़े गए अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed