{"_id":"6a2d9413686cef132f0866ed","slug":"pwd-will-spend-rs-245-crore-on-repairing-the-roads-of-the-district-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-177531-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिले की सड़कों की मरम्मत पर 2.45 करोड़ खर्च करेगा पीडब्ल्यूडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिले की सड़कों की मरम्मत पर 2.45 करोड़ खर्च करेगा पीडब्ल्यूडी
Sat, 13 Jun 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
मितौली क्षेत्र की जर्जर सड़क। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले की गड्ढायुक्त सड़कों को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने करीब 2.45 करोड़ रुपये की पैच मरम्मत योजना तैयार की है। 14 पैकेजों में राज्य मार्ग, अन्य जिला मार्ग और ग्रामीण सड़कों की मरम्मत कर गड्ढे भरे जाएंगे।
विभाग ने 14 कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। प्रत्येक कार्य की अनुमानित लागत 10 लाख से 25 लाख रुपये के बीच रखी गई है, जबकि सभी कार्यों को पूरा करने की अवधि नौ माह निर्धारित की गई है।
प्रांतीय खंड के अधीन राज्य मार्गों और प्रमुख जिला मार्गों की पैच मरम्मत के लिए 25 लाख रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं विकास खंड लखीमपुर, कुंभी (गोला), मोहम्मदी, पसगवां, मितौली, बेहजम और बांकेगंज क्षेत्र की सड़कों को भी योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीण मार्गों की पैच मरम्मत के लिए 20 से 25 लाख रुपये तक के कार्य प्रस्तावित हैं, जबकि अन्य जिला मार्गों के लिए 10 से 20 लाख रुपये तक की लागत तय की गई है। विभाग का कहना है कि बरसात से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त रखने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -
जिले की गड्ढायुक्त सड़कों की पैचिंग और मरम्मत की तैयारी चल रही है। शासन के निर्देश पर बारिश शुरू होने से पहले यह कार्य कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों से लेकर ग्रामीण सड़कों तक गड्ढे भरे जाएंगे।
- तरुणेंदु त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड