फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Putting the state in the development of the SP government stonewalling

सूबे के विकास में सपा सरकार लगा रही अड़ंगा 

Sun, 19 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 19 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Putting the state in the development of the SP government stonewalling
bjp - फोटो : amar ujala
भाजपा कार्यालय पर हुई सदर और श्रीनगर के मंडल अध्यक्षों की बैठक
विज्ञापन

जनता की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरें कार्यकर्ता

भाजपा कार्यालय पर मिशन 2017 को लेकर हुई बैठक में सदर और श्रीनगर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष और टिकट के दावेदार शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी विद्याराम ने की। इन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

कार्यालय पर मंडल अध्यक्षों, श्रीनगर और सदर विधान सभा से टिकट के दावेदारों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी विद्याराम ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। लेकिन प्रदेश के विकास कार्यों में सूबे की सपा सरकार रोड़ा अटका रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2017 के लिए अभी से लगकर केंद्र सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को गांव गांव तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही जनता की समस्याओं के लिए कार्यकर्ताओं से सड़कों पर उतरने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने कहा कि भाजपा, कार्यकर्ता आधारित दल है। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए पार्टी और वह सदैव आगे रहेंगे। बैठक का संचालन कुलभूषण ने किया । बैठक में उमेश मिश्रा, डा. सतीश कौशल बाजपेई, अरविंद गुप्ता, पूर्व विधायक शशि बाला भारती, जगदीश प्रसाद शाक्य, उमाशंकर मिश्रा, रमेश चंद्र मिश्रा, सुनील बाथम, राम प्रसाद कटियार, अम्बरीश सिंह, आशू मिश्रा, संजय रायजादा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed