फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Put signage 100 meters before blind spot

Lakhimpur Kheri News: ब्लाइंड स्पॉट के सौ मीटर पहले लगाएं साइनेज

Tue, 30 May 2023 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Put signage 100 meters before blind spot
लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले में घटित दुर्घटनाओं का विश्लेषण, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (वनरेबल लोकेशन), स्कूली वाहनों के मानकों अनुरूप होने पर ही संचालन किए जाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जहां पर घुमावदार स्थान तथा ब्लाइंड स्पॉट है, वहां से सौ मीटर पूर्व में साइनेज लगाए जाएं। डीआईओएस और बीएसए फिटनेस समाप्त स्कूली वाहनों की फिटनेस स्कूली प्रबंधकों के जरिए अविलंब करवाएं। पुलिस, परिवहन विभाग संयुक्त रूप से विद्यालयों की फिटनेस समाप्त वाहनों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि लिंक मार्ग व मुख्य मार्ग को कनेक्ट करने वाले स्थानों के पास संकेतक के साथ मानक के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनाए जाए। पलिया-भीरा मार्ग के दुरुस्तीकरण एवं अतरिया ब्लैक स्पॉट के सुधारीकरण का कार्य के लिए एनएचआई बरेली के अफसरों को निर्देशित किया। गन्ना विभाग के सड़कों को गुणवत्तायुक्त एवं यातायात के सुगम बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ईई पीडब्ल्यूडी तरुणेंद्र त्रिपाठी, अनिल कुमार यादव, सीओ सिटी संदीप सिंह, एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ धनीराम, डीसीओ वेद प्रकाश सिंह, डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, एआरएम रोडवेज मुकेश मेहरोत्रा सहित जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed