फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Public representatives not taking interest in adopting council schools

परिषदीय स्कूलों को गोद लेने में रुचि नहीं ले रहे जनप्रतिनिधि

Sat, 02 Jul 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Public representatives not taking interest in adopting council schools
अब तक सिर्फ एक सांसद और एक विधायक ने विद्यालय गोद लेने की दिखाई हिम्मत
विज्ञापन

अब तक 3106 विद्यालयों में से 92 विद्यालयों को गोद लिया गया
लखीमपुर खीरी। शासन ने राजपत्रित अधिकारियों, सांसद, विधायक, अध्यक्ष जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख, प्रधान आदि से एक-एक विद्यालय को गोद लेकर उनका कायाकल्प कराने की अपील की थी। बावजूद इसके अब तक सिर्फ एक सांसद और एक विधायक ने ही विद्यालय गोद लेने की हिम्मत दिखाई है।
जनपद में कुल 3106 परिषदीय विद्यालय हैं। उनमें सिर्फ 92 विद्यालयों को ही गोद लिया गया है। इसमें 90 विद्यालयों को जिला, तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने गोद लिया है, जबकि दो विद्यालयों को एक सांसद व एक विधायक ने गोद लिया है।
विज्ञापन

खीरी सांसद/ केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने निघासन ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय मोतीपुर को गोद लिया है। वहीं पलिया विधायक रोमी साहनी ने पलिया ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय निंबुआबोझ को गोद लिया है। इसके अलावा एक अन्य सांसद, सात विधायक, एक एमएलसी, एक राज्यसभा सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, 15 ब्लॉक प्रमुख, 1165 ग्राम प्रधान आदि जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय को गोद लेकर उन्हें संवारने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इससे शासन की मंशा पर पानी फिर रहा है और जवाबदेही बेेसिक शिक्षा विभाग की तय हो रही है, जबकि इन विद्यालयों में ग्रामीण व गरीब परिवारों के बच्चे अध्ययनरत हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम-सीडीओ समेत अधिकांश अधिकारियों ने गोद लिए विद्यालय
जनप्रतिनिधियों ने भले ही परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कराने में रुचि नहीं दिखाई, लेकिन डीएम-सीडीओ समेत जिला स्तरीय अधिकारियों ने विद्यालय गोद लिए हैं। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सदर, सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने सदर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रमुआपुर सत्ती को गोद लिया है।
सीएमओ शैलेंद्र भटनागर ने प्राथमिक विद्यालय सुनहा, सीवीओ अजीत सिंह ने प्राथमिक विद्यालय गड़रूआ-1, डीपीओ एसके श्रीवास्तव ने प्राथमिक विद्यालय दिया त्रिलोक, डायट प्राचार्य ओपी गुप्ता ने कंपोजिट विद्यालय राजापुर, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने कंपोजिट विद्यालय महाराजनगर एवं प्राथमिक विद्यालय राजापुर को गोद लिया है। ऐसे ही सभी एसडीएम, बीडीओ, बीईओ ने एक-एक विद्यालय गोद लिया है।

अब तक सभी राजपत्रित अधिकारियों ने विद्यालयों को गोद लिया है। वहीं जनप्रतिनिधियों में एक सांसद व एक विधायक ने अपने क्षेत्र के एक-एक विद्यालय को गोद लिया हैै।
- डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed